विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रफ्तार का कहर, लखीमपुर में पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Published: Sat, 14 Nov 2026 01:12 PM (IST)

Road Accident in Lakhimpur: संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के सेमरी चौराहे बमनगर पर हुई दुर्घटना में बाइक सवार बिना हेलमेट के थे।

विपिन भार्गव                                                                            पीयूष मिश्रा           (फाइल फोटो)

विपिन भार्गव पीयूष मिश्रा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. चौराहे पर पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर

  2. पुलिस ने घटनास्थल से पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया

संवाद सूत्र, लखीमपुर। संपूर्णानगर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की बीच चौराहे पर पिकअप से जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया भेजा गया। जहां इलाज के दौरान घायल दोनों युवकों की मौत हो गई।

संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के सेमरी चौराहे बमनगर पर हुई दुर्घटना में बाइक सवार बिना हेलमेट के थे। कमलापुरी के श्री पूजन भार्गव का 25 वर्षीय पुत्र विपिन भार्गव और विजय मिश्रा का 28 वर्षीय पुत्र पीयूष मिश्रा दोस्तों के साथ बाइक से सुमेरनगर में मेला देखने शुक्रवार को निकले थे। दोनों दोस्त देर शाम रास्ते में रुक गये।
शनिवार सुबह पीयूष मिश्रा व विपिन भार्गव बाइक से आगे चले गए। सेमरी चौराहे बमनगर पहुंचने पर युवकों ने बाइक सुमेर नगर की तरफ मोड़ी उसी दौरान पलिया की तरफ से सेमरी जा रही पिकअप को चालक ने सेमरी के लिए मोड़ दी। जिससे पिकप व बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोर थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल युवकों को एंबुलेंस से पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
जहां दोनों युवकों की हालत को गंभीर देखते हुए लखीमपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान विपिन भार्गव की लखीमपुर में मौत हो गई। पीयूष मिश्रा को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। परिवार वाले उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में सीतापुर पियूष मिश्रा ने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस ने घटनास्थल से पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया और थाने खड़ा कर दिया। इस संबंध में संपूर्णानगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। उनको इलाज के लिए सीएससी पलिया भेज दिया गया था। परिवारीजन की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।