विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दशहरा पर नेपाल में लीजिए जंगल सफारी का मजा, पर्यटकों के लिए खुला शुक्लाफांटा नेशनल पार्क

Published: Sun, 18 Oct 2026 11:20 AM (IST)

नेपाल का शुक्लाफांटा राष्ट्रीय निकुंज दशहरा पर्व पर पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है, जहां वे जंगल सफारी का आनंद ले सकते हैं।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. दशहरा पर पर्यटकों के लिए शुक्लाफांटा निकुंज खुला।

  2. जंगल सफारी से वन्यजीवों का दीदार संभव।

  3. बारिश के कारण कुछ सफारी मार्ग बंद।

संवाद सूत्र, लखीमपुर। नेपाल के कंचनपुर स्थित शुक्लाफांटा राष्ट्रीय निकुंज को दशहरा पर्व पर नेपाल घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए मंगलवार से खोल दिया गया है। पर्यटक अब निकुंज में जंगल सफारी का आनंद लेकर वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे।

हालांकि, बरसात के कारण अभी सभी सफारी मार्ग नहीं खोले जा सके हैं। पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जंगल सफारी शुरू की गई है। यह जानकारी निकुंज के सूचना अधिकारी पुरुषोत्तम वाग्ले ने दी। सूचना अधिकारी के मुताबिक, पर्यटक शुक्लाफांटा के विशाल घास के मैदान में विचरण करने वाले वन्यजीवों को करीब से देख सकेंगे।

निकुंज के घास के मैदान में करीब 20 हेक्टेयर क्षेत्र में घास के प्रबंधन का काम भी पूरा किया जा रहा है। करीब 305 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला शुक्लाफांटा राष्ट्रीय निकुंज बाघों और बारहसिंगा के लिए प्रसिद्ध है। यहां के विशाल घास के मैदान में हजारों की संख्या में बारहसिंगा के झुंड देखे जा सकते हैं।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, निकुंज में करीब 2,300 बारहसिंगा और 50 बाघ हैं। दुर्लभ वन्यजीवों और विविध वनस्पतियों के लिए प्रसिद्ध यह निकुंज नेपाल आने वाले प्रकृति प्रेमियों और वन्यजीवों में रुचि रखने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर में गन्ना पेराई से पहले क्रेशर उद्योग पर संकट, कोल्हुओं पर किसानों की नजर