भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का नया पैंतरा, नूडल्स बॉक्स में छिपाकर लाई जा रही चरस
भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक नेपाली महिला को 982 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार ...और पढ़ें
-1791977968266_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
नेपाली महिला 982 ग्राम चरस के साथ पकड़ी गई।
चरस नूडल्स के डिब्बे में छिपाकर लाई जा रही थी।
पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
संवादसूत्र, गौरीफंटा (लखीमपुर खीरी)। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक नेपाली महिला को 982 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। चरस को नूडल्स के बाक्स के अंदर पांच पाउचों में छिपाकर नेपाल से भारत लाया जा रहा था।
गौरीफंटा कोतवाली पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम संयुक्त टीम बनगवां से मोहाना नदी घाट की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नेपाल के कैलाली जिले के धनगढ़ी स्थित वार्ड नंबर दो निवासी सुशीला शाह के पास से चरस बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमीत कुमार पुलिस टीम के साथ तथा एसएसबी की बी कंपनी बनकटी के उप कमांडेंट विजयेन्द्र कुमार सहित अन्य जवान शामिल थे।
