विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कंचनपुर में वन्यजीवों की आहट पर बजेगा सायरन, मोबाइल पर मिलेगा अलर्ट

Published: Fri, 16 Oct 2026 09:08 PM (IST)

नेपाल के कंचनपुर में मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए एक पूर्व सूचना प्रणाली स्थापित की गई है। यह ...और पढ़ें

कंचनपुर में वन्यजीवों की आहट पर बजेगा सायरन।

कंचनपुर में वन्यजीवों की आहट पर बजेगा सायरन।

HighLights

  1. कंचनपुर में मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने को प्रणाली।

  2. वन्यजीवों के आने पर सायरन बजेगा, मोबाइल पर अलर्ट।

  3. फसलों और जान-माल की सुरक्षा में मिलेगी मदद।

संवाद सूत्र, गौरीफंटा (लखीमपुर)। नेपाल के कंचनपुर स्थित भीमदत्त नगरपालिका के वार्ड संख्या 19 में मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए पूर्व सूचना प्रणाली स्थापित की गई है। शुक्लाफांटा राष्ट्रीय निकुंज से सटे बस्ती क्षेत्र में भीमदत्त नगरपालिका और कनेक्ट परियोजना के सहयोग से यह उपकरण लगाया गया है।

वार्ड अध्यक्ष जगुराम थारू चौधरी के मुताबिक, जंगल से वन्यजीवों के बस्ती की ओर आने पर उपकरण में लगा सायरन बजने लगेगा। साथ ही मोबाइल फोन पर संदेश भेजकर जानवर की जानकारी दी जाएगी।

इससे लोग समय रहते सतर्क हो सकेंगे और संभावित खतरे से बचाव कर सकेंगे। रात में हाथी, गैंडे सहित अन्य वन्यजीवों के प्रवेश से फसलों को होने वाले नुकसान को रोकने में भी मदद मिलेगी।

कनेक्ट परियोजना के प्रमुख मनोज प्रसाद ओझा ने बताया कि इस प्रणाली में कैमरा लगा है, जो वन्यजीवों के बस्ती की ओर आने पर उनकी तस्वीर कैद करेगा। इसके बाद सायरन बजेगा और निकुंज कर्मचारियों, सुरक्षा पोस्ट पर तैनात जवानों तथा बस्ती के 40 लोगों के मोबाइल पर संदेश पहुंचेगा।

इस प्रणाली से हाथी, बाघ, तेंदुए, नीलगाय सहित अन्य वन्यजीवों से होने वाले संभावित खतरे को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। इसे स्थापित करने में कनेक्ट परियोजना और भीमदत्त नगरपालिका की ओर से करीब दस लाख रुपये का सहयोग किया गया है।

यह भी पढ़ें- सड़क पर आया 90 किलो वजनी विशालकाय अजगर, लखीमपुर में दो घंटे ठप रहा आवागमन