यूपी में 12387 मनरेगा जॉबकार्ड धारकों का कट सकता है नाम, इस बड़ी गलती की वजह से कार्रवाई की तैयारी में विभाग
लखीमपुर खीरी में 12,387 मनरेगा जॉबकार्ड धारकों ने अभी तक ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, जिसके कारण उनके नाम पोर्टल ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
12,387 मनरेगा जॉबकार्ड धारकों की ई-केवाईसी लंबित।
ई-केवाईसी न होने पर पोर्टल से नाम हटने का खतरा।
लखीमपुर खीरी में 95.43% ई-केवाईसी प्रगति दर्ज।
संवाद सूत्र, लखीमपुर। मनरेगा के जाबकार्ड धारक श्रमिकों की ई-केवाईसी कराने की प्रक्रिया के बावजूद जिले में 12,387 श्रमिकों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। जिले में कुल 2,76,215 सक्रिय जॉबकार्ड धारकों में से 2,63,828 की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। विभाग ने शेष श्रमिकों से जल्द ई-केवाईसी कराने को कहा है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर इन श्रमिकों के नाम पोर्टल से हटाए जाने की तैयारी है।
जाबकार्ड धारक श्रमिकों के सत्यापन के लिए करीब छह माह पहले आधार आधारित ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद जिले के सभी विकासखंडों में अभियान चलाकर श्रमिकों की ई-केवाईसी कराई गई।
अधिकारियों के अनुसार बड़ी संख्या में शेष श्रमिक रोजगार के लिए महानगरों की ओर चले गए हैं। ऐसे में इनकी ई-केवाईसी नहीं हो सकी है। विभाग की ओर से लगातार इन श्रमिकों से संपर्क कर प्रक्रिया पूरी कराने का प्रयास किया जा रहा है।
कट सरता है पोर्टल से नाम
मनरेगा की जगह अब सरकार ने नई वीबीजी रामजी योजना शुरू की है। इसके बावजूद सक्रिय जाबकार्ड धारकों की ई-केवाईसी का काम जारी है। उपायुक्त श्रम रोजगार अमित सिंह परिहार ने बताया कि जिन श्रमिकों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे जल्द प्रक्रिया पूरी करा लें। ऐसा नहीं करने पर पोर्टल से उनका नाम हटाया जा सकता है।
जिले में ई-केवाईसी की प्रगति 95.43 प्रतिशत है और खीरी प्रदेश में 27वें स्थान पर है। ब्लाकवार धौरहरा में सबसे अधिक 98.62 प्रतिशत ई-केवाईसी हुई है। ईसानगर में 96.18, बांकेगंज में 96.47, कुंभी गोला में 95.80 और बेहजम में 95.20 प्रतिशत प्रगति है।
यह भी पढ़ें- एक एकड़ की खेती से किसान कर रहा लाखों की कमाई, UP की 108 पंखुड़ियों वाली कमल की फसल देखने पहुंचे वैज्ञानिक
वहीं, रमियाबेहड़ में 94.73, मोहम्मदी में 94.73, लखीमपुर में 94.79 और बिजुआ में 94.82 प्रतिशत ई-केवाईसी हुई है। कम प्रगति वाले ब्लाकों के बीडीओ को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
