विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खीरी में दो किशोरियों की खोज में नदी में उतरे विधायक, दो घंटे स्टीमर पर रहकर चलाया तलाशी अभियान

Published: Tue, 15 Sep 2026 03:43 PM (IST)

विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने घाघरा नदी में डूबी दो लापता किशोरियों की तलाश में एसडीआरएफ टीम के साथ दो घंटे तक स्टीमर पर रहकर अभियान चलाया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने लापता किशोरियों की तलाश में नदी में उतरे।

  2. एसडीआरएफ टीम के साथ दो घंटे तक स्टीमर पर रहकर तलाशी अभियान चलाया।

  3. पीड़ित परिवारों से मिलकर ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, लखीमपुर। घाघरा नदी में तीन किशोरियों के डूबने की घटना की जानकारी मिलते ही विधायक विनोद शंकर अवस्थी मौके पर पहुंचे।

दो किशोरियों के लापता होने की जानकारी पर विधायक की संवेदनशीलता उस समय देखने को मिली, जब वह स्वयं एसडीआरएफ की टीम के साथ स्टीमर पर सवार होकर नदी में उनकी तलाश में जुट गए।विधायक करीब दो घंटे तक एसडीआरएफ जवानों और गोताखोरों के साथ नदी में रहे और लगातार खोज अभियान की जानकारी लेते रहे।

नदी का पानी गहरा होने और तेज बहाव के बावजूद उन्होंने मौके से हटने के बजाय बचाव दल के साथ रहकर किशोरियों की तलाश में सहयोग किया। बताया गया कि सोमवार सुबह हटवा मजरा फिरोजाबाद निवासी शैलेद्री (10), गोल्डी (11) और सुनीता (15) घाघरा नदी के किनारे खेत देखने गई थीं।

इसके बाद तीनों नदी में नहाने लगीं और गहरे पानी में चले जाने से डूब गईं। स्थानीय लोगों ने शैलेद्री को बचा लिया, जबकि गोल्डी और सुनीता की तलाश जारी है। विधायक ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के स्वजन से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

उन्होंने बचाव दल के जवानों से लगातार जानकारी लेते हुए हरसंभव प्रयास से दोनों किशोरियों की तलाश करने को कहा। विधायक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और प्रशासन के साथ मिलकर हर संभव प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- खीरी में चार साल की बच्ची से दरिंदगी के आरोपी के घर चला बुलडोजर, लखनऊ में चल रहा पीड़िता का इलाज