लखीमपुर में कुत्ते का खौफ, मासूम बच्चों और बुजुर्गों समेत 18 लोग घायल
लखीमपुर के मझगई और आसपास के गांवों में एक पागल कुत्ते ने बच्चों और बुजुर्गों समेत करीब 18 लोगों को ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
लखीमपुर के मझगई में पागल कुत्ते ने हमला किया।
बच्चों और बुजुर्गों सहित 18 लोग गंभीर रूप से घायल।
ग्रामीणों ने मिलकर आक्रामक कुत्ते को मार गिराया।
संवादसूत्र, पलियाकलां (लखीमपुर)। मझगई और आसपास के गांवों में पागल कुत्ते के हमले से रविवार को दिनभर लोग परेशान रहे। कुत्ते ने मासूम बच्चों और बुजुर्गों समेत करीब डेढ दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया। आक्रामक कुत्ते के डर से लोगों में भगदड़ मच गई। देर रात ग्रामीणों ने कुत्ते घेरकर मार दिया। सभी घायलों को मझगई पीएचसी में एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए हैं।
शनिवार को कोठिया गांव में कुत्ते ने छह वर्षीय आर्यन को काट लिया था। इसके बाद रविवार को कुत्ता मझगईं कस्बे में पहुंच गया और राह चलते लोगों को काटने लगा। कुत्ते ने दो वर्षीय तैमूर, तीन वर्षीय सौम्या, 10 वर्षीय अलफेज, 18 वर्षीय दानिश अली, 60 वर्षीय चुन्ना और कल्लू शाह को काट लिया। इसके अलावा उसने कई और लोगों को काटा है। कुत्ते से परेशान लोगों ने रात में उसे घेर लिया और मार दिया।
सीएचसी अधीक्षक डा. भरत वर्मा ने बताया कि मझगई में एक कुत्ते ने 18 लोगों को काटा था जिसमें सभी को एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी लोगों को कमर से नीचे घाव ता इसलिए सभी को सामान्य रुप से इंजेक्शन लगा दिया गया है। उधर ग्रामीणों ने कस्बे में आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने पर जोर दिया है।
