विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हुनर को मिला रोजगार का सहारा, लखीमपुर में महिलाओं को मिलीं सिलाई मशीनें; स्वरोजगार से बढ़ेगी आमदनी

Published: Tue, 13 Oct 2026 06:07 PM (IST)

लखीमपुर में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं। इससे महिलाएं घर बैठे स्वरोजगार कर अपनी आय बढ़ा सकेंगी और आत्मनिर्भर बनेंगी।

News Article Hero Image

HighLights

  1. विश्वकर्मा योजना से महिलाओं को सिलाई मशीनें मिलीं।

  2. 550 महिलाओं को प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार का अवसर।

  3. आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मिलेगी मदद।

संवाद सूत्र, लखीमपुर। हुनर को रोजगार से जोड़ने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को सिलाई मशीनें वितरित की गईं। मंगलवार को जिला उद्योग केंद्र पहुंचीं प्रशिक्षित महिलाओं को सिलाई मशीनें दी गईं। इससे महिलाएं घर पर ही सिलाई का काम शुरू कर अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगी।

योजना के तहत सिलाई ट्रेड में कुल 550 लाभार्थियों का चयन किया गया था। इन्हें सिलाई का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए तैयार किया गया है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सिलाई मशीन मिलने से लाभार्थियों को अपना काम शुरू करने में मदद मिलेगी। महिलाएं कपड़ों की सिलाई और अन्य संबंधित कार्यों के माध्यम से आय अर्जित कर सकेंगी। इससे उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनने के साथ ही परिवार की जरूरतों को पूरा करने में भी सहयोग मिलेगा।

जिला उद्योग केंद्र के लिपिक आनंद के मुताबिक, प्रशिक्षण के दौरान ही सभी चयनित लाभार्थियों को पांच-पांच हजार रुपये प्रदान किए जा चुके हैं। योजना का उद्देश्य पारंपरिक हुनर को बढ़ावा देकर लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर में आशिकी में उजड़ गया परिवार, बूढ़ी मां के सामने रोजी रोटी का संकट