विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर में आशिकी में उजड़ गया परिवार, बूढ़ी मां के सामने रोजी रोटी का संकट

Published: Tue, 13 Oct 2026 04:47 PM (IST)

लखीमपुर के ओलरापुर गांव में पप्पू सिंह पर अपनी पत्नी के मौसेरे भाई अंशुल की हत्या का आरोप है, जिसे ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. पप्पू सिंह ने प्रेम प्रसंग में की मौसेरे भाई की हत्या।

  2. नोएडा पुलिस ने पप्पू और प्रेमिका निशा को किया गिरफ्तार।

  3. हत्या के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट।

संवादसूत्र, चंदीपुर (लखीमपुर)। प्रेम संबंध के एक मामले ने ओलरापुर गांव के एक परिवार को संकट में डाल दिया है। मैंगलगंज थाना क्षेत्र के निवासी पप्पू सिंह पर अपनी पत्नी के मौसेरे भाई अंशुल उर्फ शालू की हत्या का आरोप है। नोएडा पुलिस ने इस मामले में पप्पू और उसकी प्रेमिका निशा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव में रह रही पप्पू की बुजुर्ग मां और उसके तीन बच्चों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट है।

ग्रामीणों के मुताबिक, पप्पू के पिता सुघरपाल सिंह ने बेटे के चाल-चलन को देखते हुए कुछ जमीन पोते और कुछ पत्नी के नाम कर दी थी। पप्पू की पत्नी का करीब ढाई वर्ष पहले बीमारी से निधन हो गया था। सुघरपाल की दो पत्नियां थीं और पप्पू उनका इकलौता बेटा था। करीब 20 दिन पहले पप्पू की सौतेली मां का भी निधन हो गया।

बताया जाता है कि पत्नी की मौत के बाद पप्पू ने अपनी साली से विवाह कर लिया। पहली पत्नी से उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। पहली पत्नी की मौत के बाद आए दिन हो रही घरेलू कलह से आजिज आकर दूसरी पत्नी भी अपने मायके जाकर रहने लगी। इसके बाद पप्पू का उदयपुर में रहने वाले मौसेरे साले शालू के घर आना-जाना शुरू हुआ।

पुलिस के अनुसार, इसी दौरान शालू की पत्नी निशा और पप्पू के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि शालू उनके संबंध में बाधा बन रहा था। पप्पू गांव से अवैध तमंचा और कारतूस लेकर नोएडा पहुंचा और करीब एक सप्ताह बाद शालू की हत्या कर दी। बच्चों की परवरिश ननिहाल में हो रही है, जबकि उनकी मां गांव में लोगों की मदद से जीवनयापन कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर में दबंगों के खौफ से परिवार पलायन को मजबूर, दरवाजे पर टांगा बैनर; जांच में जुटी पुलिस