लखीमपुर में दबंगों के खौफ से परिवार पलायन को मजबूर, दरवाजे पर टांगा बैनर; जांच में जुटी पुलिस
लखीमपुर खीरी के अदलीशपुर गांव में एक परिवार दबंगों की प्रताड़ना से परेशान होकर घर छोड़ने को मजबूर है। उन्होंने ...और पढ़ें
-1791889481725_m.webp)
HighLights
अदलीशपुर गांव में परिवार दबंगों से परेशान।
घर के दरवाजे पर पलायन का बैनर लगाया।
मामला वायरल होने पर पुलिस जांच में जुटी।
संवादसूत्र खमरिया। थाना ईसानगर क्षेत्र के अदलीशपुर गांव में पीड़ित परिवार दबंगों की प्रताड़ना से परेशान होकर दरवाजे पर पलायन का बैनर लगा कर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। मामले की सूचना मंगलवार को शोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होते ही पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई है।
मंगलवार सुबह शोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल बैनर ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। वायरल बैनर के माध्यम से अदलिशपुर निवासी सरताज पुत्र अमीन ने गांव के ही शहजाद ,शहवाल, बांके, नईम,अफसाना पत्नी नईम व शहजाद की पत्नी के डर से घर बार छोड़कर पूरे परिवार के साथ जाने की बात कही है।
आरोप है उक्त दबंगों द्वारा आए दिन प्रताड़ित किया जा रहा है। जिससे वह परिवार के साथ घर छोड़ने को मजबूर है। पुलिस क्षेत्राधिकारी धौरहरा अभिषेक यादव ने बताया कि दोनों में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद है फिर भी एक परिवार घर छोड़कर जाने की बात कह रहा है। पूरे मामले की जानकारी करवा रहे हैं।
