लखीमपुर में गोबर के उत्पादों से महिलाओं को मिला घर बैठे रोजगार, चौधरी दंपति की पहल से सशक्त हो रही नारी शक्ति
लखीमपुर में चौधरी दंपति की पहल से महिलाएं गोबर के उत्पाद बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ...और पढ़ें
-1792922152669_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
चौधरी दंपति ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की।
महिलाएं गोबर से मूर्तियां, धूपबत्ती व दीपक बना रहीं।
इस योजना से क्षेत्रीय महिलाओं को घर बैठे रोजगार मिला।
संवादसूत्र, बिलहरी (लखीमपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नारी शक्ति को सशक्त और स्वलंबी बनाने की समूह योजना कारगर साबित हो रही है। चौधरी प्राकृतिक फॉर्म में संदीप चौधरी व उनकी पत्नी आरजू चौधरी दर्जनों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य के चलते द्वार पे रोजी के तहत गोमिया (गोबर) से निर्मित उत्पाद बनाकर गांव व शहरों में बड़े पैमाने पर भेजने की तैयारी में लगे हुए हैं।
हांलाकि वह लोग देवी देवताओं की मूर्ति, प्राकृतिक गोबर की धूप व धूपबत्ती, गोमद दीपक व अनेक प्रकार की पेंटिंग बना रहे हैं,और क्षेत्रीय महिलाओं को घर बैठे रोजगार उपलब्ध करा रहे है। चौधरी प्राकृतिक फॉर्म हैदराबाद थाना क्षेत्र का पुलिस सहायता केंद्र कठिना पुल पर बना है जो की निकट आवला जंगल जिला लखीमपुर खीरी में पड़ता है।
संदीप चौधरी व आरजू चौधरी के साथ क्षेत्र की पूजा, रागिनी, शिवानी, गीता, अलका, आराधना, सहित गोमेद ( गोबर) से उत्पाद बना कर धूम मचा रही हैं,और इसके साथ आत्मनिर्भर भी बन रही हैं। चौधरी संदीप सिंह ने बताया कि यहां महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार भी मिल रहा है।
