लखीमपुर में हादसा, ट्रेन की चपेट में आकर गेटमैन सहित दो की मौत
लखीमपुर खीरी में दो अलग-अलग रेल हादसों में गेटमैन अग्निवेश मोदनवाल और युवक चमन की मौत हो गई। एक घटना ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
रजागंज हाल्ट पर गेटमैन अग्निवेश मोदनवाल की मौत।
बांकेगंज-गोला रेलमार्ग पर युवक चमन ट्रेन से कटा।
दोनों घटनाओं में लखीमपुर खीरी में कुल दो मौतें।
संवादसूत्र, केशवापुर/रजागंज (लखीमपुर)। मैलानी-सीतापुर रेलमार्ग पर रजागंज हाल्ट के निकट करनपुर-खजुहा मार्ग पर बने रेलवे गेट पर तैनात गेटमैन बुधवार रात अज्ञात कारणों से मालगाड़ी की चपेट में आ गया, गम्भीर रूप से घायल गेटमैन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात करीब दो से ढाई बजे के बीच रजागंज हाल्ट के निकट करनपुर-खजुहा मार्ग पर बने रेलवे फाटक संख्या 145 पर तैनात गेटमैन 31 वर्षीय अग्निवेश मोदनवाल गोला से लखीमपुर की ओर जा रही मालगाड़ी से अज्ञात कारणों से चपेट में आ गया, मालगाड़ी के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दिया और विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
गम्भीर रूप से घायल गेटमैन अग्निवेश को जिला अस्पताल में ले जाया गया था जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे आरपीएफ के इंस्पेक्टर आश मोहम्मद ने बताया प्रथम दृष्टया हादसा कोहरे के कारण लग रहा है, जांच की जा रही है वास्तविक कारणों की जानकारी जुटायी जा रही है।
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
बांकेगंज-गोला रेलवे लाइन पर नया गांव स्तिथ पोल संख्या 175/13/14 के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। चौकी प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान 26 वर्षीय चमन पुत्र राजेश कुमार निवासी नया गांव के रूप में हुई है। घटना सुबह लगभग छह बजे की बताई जा रही है।
जब ट्रेन डाउन एल एल डी डी निकल रही थी पुलिस ने शव को पंचनामा भर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। समर्थन के पिता राजेश कुमार ने बताया कि उनका पुत्र चमन पंजाब में रहकर काम करता है, 15 दिन पहले दीपावली मनाने के लिए अपने गांव नयागांव आया हुआ था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।