विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LT ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में लखीमपुर की दो सगी बहनों ने लहराया परचम, मनमीत ने प्रदेश में हासिल की 20वीं रैंक

Published: Sun, 18 Oct 2026 02:19 PM (IST)

लखीमपुर की मनमीत कौर और गुरप्रीत कौर ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की है। मनमीत ने ...और पढ़ें

मनमीत कौर और गुरप्रीत कौर

मनमीत कौर और गुरप्रीत कौर

HighLights

  1. लखीमपुर की दो बहनों ने एलटी ग्रेड परीक्षा पास की।

  2. मनमीत कौर ने प्रदेश में 20वीं रैंक हासिल की।

  3. गुरप्रीत कौर की यह पांचवीं सरकारी नौकरी है।

संवाद सूत्र, लखीमपुर। मेहनत का जुनून और लक्ष्य पाने का संकल्प हो तो सफलता कदम चूमती है। पचतौर गांव की दो बहनों ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की गृह विज्ञान मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल कर इसे साबित कर दिया।

मनमीत कौर ने प्रदेश में 20वीं रैंक हासिल कर परिवार के साथ क्षेत्र का मान बढ़ाया, वहीं बहन गुरप्रीत कौर ने भी कामयाबी का परचम लहराया।

दोनों बहनों के पिता निर्मल सिंह दशमेश खालसा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। दोनों ने इसी विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। गुरप्रीत कौर की यह पांचवीं सरकारी नौकरी है, जो उनकी प्रतिभा और निरंतर प्रयासों की कहानी बयां करती है।

दोनों बहनों की सफलता से परिवार और गांव में खुशी की लहर है। उनकी उपलब्धि बेटियों के लिए संदेश है कि मेहनत और आत्मविश्वास से सफलता की नई ऊंचाइयां छुई जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- 308 पहियों वाला बाहुबली ट्रक आते ही बलरामपुर में बिजली गुल और सड़कें हुईं जाम; 25 अक्टूबर तक पहुंचेगा लखीमपुर