विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्कूलों में अब पैनिक बटन और CCTV लगाना अनिवार्य, बिना OTP के नहीं मिलेगी एंट्री; 16 बिंदुओं पर होगा सिक्योरिटी ऑडिट

Published: Wed, 23 Sep 2026 07:16 PM (IST)

लखीमपुर में चिल्ड्रेंस एकेडमी की घटना के बाद, डीएम और एसपी ने स्कूलों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बैठक की। ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. स्कूलों में पैनिक बटन और सीसीटीवी लगाना अब अनिवार्य होगा।

  2. आगंतुकों का ओटीपी और आईडी कार्ड से सत्यापन जरूरी।

  3. स्टाफ का हर छह माह में पुलिस सत्यापन अनिवार्य।

संवादसूत्र, लखीमपुर। चिल्ड्रेंस एकेडमी में हुई डबल मर्डर की घटना के बाद विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को डीएम और एसपी ने जिलेभर के विद्यालय प्रबंधकों संग बैठक कर स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर एक मुख्य गेट से प्रवेश, हर आगंतुक का सत्यापन और 16 बिंदुओं पर नियमित सुरक्षा आडिट कराने के निर्देश देकर पैनिक बटन, इमरजेंसी अलार्म से लेकर सीसी कैमरे सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि स्कूलों में बच्चों से लेकर स्टाफ की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की है। इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। स्कूल में केवल मुख्य प्रवेश द्वार खुला रखें, विजिटर रजिस्टर पर आने वाले का नाम, मोबाइल नंबर, पहचान पत्र सहित प्रवेश-निकास का समय अंकित करें। सत्यापन के लिए आई-कार्ड व ओटीपी व्यवस्था गेट पर ही करें।

कौन-कौन रहे मौजूद?

वहीं, एसपी डा. ख्याति गर्ग ने विद्यालयों में पैनिक बटन व इमरजेंसी अलार्म लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा छात्रों को गुड टच बैड टच, पाक्सो कानून और आपातकालीन नंबर 112, 1090 व 1098 की जानकारी देकर नियमित माक ड्रिल भी कराएं। डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा, बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी सहित स्कूलों के प्रबंधक आदि मौजूद रहे।

16 बिंदुओं पर होगा सुरक्षा ऑडिट

एसपी डा. ख्याति गर्ग ने कहा कि हर स्कूल में नोडल सुरक्षा अधिकारी नामित किया जाए। बीट पुलिसकर्मी भी विद्यालय के नोडल अधिकारी के रूप में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

यह भी पढ़ें- एक एकड़ की खेती से किसान कर रहा लाखों की कमाई, UP की 108 पंखुड़ियों वाले कमल की फसल देखने पहुंचे वैज्ञानिक

16 बिंदुओं की चेकलिस्ट के आधार पर नियमित सिक्योरिटी आडिट कराया जाए। सीसी कैमरे बंद न रहें और डीवीआर सुरक्षित रखकर पार्किंग, खेल मैदान आदि स्थानों पर भी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- राज्यसभा में जाट-ब्राह्मण और महिला समीकरण साधने की तैयारी में BJP, स्मृति ईरानी समेत इन बड़े नेताओं का सदन जाना लगभग तय

स्टाफ और बस कर्मियों का हर छह माह में कराएं सत्यापन

एसपी ने शिक्षकों से लेकर संविदाकर्मी, बस चालक-परिचालक, कैंटीन कर्मचारी व सफाईकर्मियों का छह माह में पुलिस सत्यापन कराने, नौकरी से हटाए गए कर्मचारियों का रिकार्ड रखने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य गेट पर स्टाफ के फोटो, पद व संपर्क नंबर प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए हैं।