लखीमपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में महिलाओं-बच्चों के लिए फीवर OPD शुरू, मिलेगी बेहतर इलाज की सुविधा
लखीमपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों के लिए बुखार की ओपीडी शुरू हो गई है।

मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में महिलाओं-बच्चों के लिए फीवर OPD शुरू।
HighLights
महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों के लिए बुखार ओपीडी शुरू।
मोतीपुर जिला अस्पताल जाने की 15 किमी की दौड़ अब खत्म।
जल्द ही इनफर्टिलिटी और पीसीओएस ओपीडी भी शुरू होगी।
संवाद सूत्र, लखीमपुर। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल परिसर में सोमवार से बुखार की ओपीडी शुरु हो गई। इससे महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को बुखार की दवा लेने के लिए 15 किलोमीटर दूर मोतीपुर स्थित जिला अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी होगी। इलाज के साथ दवाएं और जांच की सुविधा भी महिला अस्पताल में मिलेगी। पहले दिन 10 से 15 बुखार पीड़ित महिलाओं का परीक्षण कर दवाएं दी गई।
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के नवीन भवन में महिलाओं और बच्चों के लिए फीवर ओपीडी शुरू की गई है।
यहां पर शहर व आसपास क्षेत्र की महिलाओं, 15 वर्ष तक के बच्चों को बुखार आने पर परामर्श, जांच और इलाज मिल सकेगा। इससे मरीजों का समय और पैसा दोनों बचेगा। महिला अस्पताल की पैथोलॉजी में बुखार पीड़ितों की जांच और औषधि वितरण काउंटर से दवाएं मिलेगीं। पहले दिन की ओपीडभ् में करीब 15 महिलाओं का परीक्षण कर दवाएं दी गईं।
इनफर्टिलिटी और पीसीओएस की भी जल्द शुरू होगी ओपीडी
प्रधानाचार्य ने बताया कि जिले के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। इसके लिए ओपीडी सेवाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है।
बुखार की ओपीडी शुरू होने के बाद जल्द ही मेटाबोलिक सिंड्रोम (इनफर्टिलिटी और पीसीओएस) की ओपीडी भी शुरू कराई जाएगी। इससे इन समस्याओं से जूझ रही महिलाओं को जिले में ही बेहतर परामर्श व इलाज की सुविधा मिल सके।
यह भी पढ़ें- यूपी परिवहन निगम की बसों में लागू होगी डिजिटल MST व्यवस्था, ऑनलाइन दर्ज होगा पूरा ब्योरा
