लखीमपुर में केला बेचने जा रहे युवक को भैंस ने सींग मारकर पटका, लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत
लखीमपुर के खमरिया में केला बेचने जा रहे कमलेश कुमार को सरैया गांव के पास एक भैंस ने सींग मारकर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
कमलेश कुमार केला बेचने खमरिया जा रहे थे।
सरैया गांव के पास भैंस ने सींग मारकर पटका।
लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हुई।
जागरण संवाददाता, खमरिया। मुराउनपुरवा के मजरा पकरिया निवासी 35 वर्षीय कमलेश कुमार पुत्र परिक्रमा शनिवार को ठेलिया लेकर केला बेचने खमरिया जा रहा था। सरैया गांव के निकट सड़क किनारे मौजूद भैंस ने उन्हें सींग मारकर पटक दिया, जिससे कमलेश गम्भीर रूप से चोटिल हो गया।
इस पर उन्हें सीएचसी खमरिया और फिर वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने गम्भीर हालत के चलते लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर में गन्ने के खेत बने बाघों का ठिकाना, शिकार और छिपने की जगह मिलने से बढ़ी मौजूदगी
