विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने पर लखीमपुर खीरी के 11 कर्मचारियों को नोटिस, अब होगी कार्रवाई

Published: Fri, 29 May 2026 03:47 PM (GMT+05:30)

लखीमपुर खीरी में जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने पर तहसीलदार ने 11 प्रगणकों को नोटिस जारी किया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, लखीमपुर। जनगणना कार्य में लापरवाही को लेकर तहसीलदार ने 11 प्रगणकों को नोटिस जारी किया है। आरोप है कि यह लोग जनगणना कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं और कइयों ने गणना सामग्री भी रिसीव नहीं की है।

चार्ज अधिकारी/तहसीलदार ने इन्हें नोटिस जारी कर कहा है कि तत्काल काम शुरू करें, अन्यथा विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

20 जून तक पूरा होना है काम

अध्यापक कल्पना देवी, नंदजी तिवारी, शरद कुमार श्रीवास्तव, प्रशांत ढाकरे, निगहत फातिमा, प्रदीप कुमार, दीपक कुमार, देवेश कुमार, मधु गोस्वामी, अवधेश कुमार और अजय कुमार की ड्यूटी जनगणना कार्य में प्रगणक के तौर पर लगी है।

इसके लिए अप्रैल से मई के बीच प्रशिक्षण भी दिया गया था। 21 मई को स्वगणना की अवधि समाप्त होने के बाद 22 मई से प्रगणकों को डोर-टू-डोर जाकर आवास गणना करनी है। यह काम 20 जून तक पूरा होना है।

गुरुवार को समीक्षा में तहसीलदार आदित्य विशाल ने पाया कि उपरोक्त शिक्षकों ने आवास गणना का काम शुरू ही नहीं किया है। इसपर इन्हें नोटिस भेज कर तुरंत काम शुरू कर निर्धारित समय में आवास गणना पूरी करने को कहा है। तहसीलदार ने बताया कि नोटिस के बाद भी लापरवाह रहने वाले प्रगणकों के विरुद्ध विभाग कठोर कार्रवाई शुरू करेगा।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: पोस्टमार्टम हाउस में महिला के शव से लाखों के जेवर चोरी, स्टाफ पर गंभीर आरोप