विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

61 आपत्तियों के बाद यूपी बोर्ड का बड़ा फैसला, 140 केंद्रों पर लगेगी मुहर; क्यों निरस्त हुए लखीमपुर के 12 स्कूल?

Published: Fri, 27 Nov 2026 05:46 PM (IST)

लखीमपुर खीरी में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होंगी। जिले में 91,898 परीक्षार्थियों के लिए 140 परीक्षा केंद्र अंतिम रूप दिए गए हैं।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. यूपी बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी से होंगी शुरू।

  2. लखीमपुर में 140 परीक्षा केंद्र बनाए गए।

  3. कुल 91,898 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।

संवाद सूत्र, लखीमपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा पांच फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए डीआईओएस ने 143 परीक्षा केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजा था, जिसमें से यूपी बोर्ड ने 140 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया है। इन केंद्रों पर दसवीं के 51979 और बारहवीं के 39919 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले के 143 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था, जिनमें राजकीय- 17,अशासकीय-42 और वित्तविहीन 84 विद्यालय शामिल थे। प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों को लेकर विद्यालय के प्रधानाचार्यों से आपत्तियां मांगी गई थीं।

कुल 61 आई आपत्तियों का निस्तारित कर केंद्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी थी। इस पर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 140 विद्यालयों को बोर्ड ने परीक्षा केंद्र बनाने की हरी झंडी दी है। डीआईओएस ने बताया कि प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों में से 12 केंद्र निरस्त कर अन्य प्रस्तावित नौ विद्यालयों को केंद्र निर्धारित किया है।

जिले का परीक्षा केंद्र विवरण
जिले में यूपी बोर्ड के विद्यालय 415
जिले से भेजे गए परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची 143
बोर्ड से निर्धारित परीक्षा केंद्र विद्यालय 140
कक्षा छात्र छात्राएं कुल
दसवीं (10वीं) 29,036 22,944 51,980
बारहवीं (12वीं) 21,857 18,062 39,919
पीआईसी गोला में इन स्कूलों के छात्र देंगे परीक्षा
क्र.सं. विद्यालय का नाम छात्र संख्या
1 कृषक समाज इंटर कालेज गोला 329
2 पब्लिक इंटर कालेज गोला 167
3 टीकेज पब्लिक इंटर कालेज गोला 10
4 जयराम सिंह इंटर कालेज बघमरा 71
5 ग्लोबल पब्लिक इंटर कालेज गोला 189
6 आरआरएस इंटर कालेज छिछौना अजान 66

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।