विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर में घरेलू विवाद में बेटे ने माता-पिता पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, पिता की हुई मौत

Published: Mon, 19 Oct 2026 04:46 PM (IST)

लखीमपुर खीरी के निघासन में घरेलू विवाद के चलते एक बेटे ने अपने माता-पिता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. लखीमपुर में बेटे ने माता-पिता पर पेट्रोल छिड़क आग लगाई।

  2. गंभीर रूप से झुलसे पिता की लखनऊ में मौत हुई।

  3. मां का जिला अस्पताल में इलाज जारी, बेटा भी झुलसा।

जागरण संवाददाता, लखीमपुर। घरेलू विवाद में रिश्तों की मर्यादा तार-तार हो गई। निघासन के चखरा गांव में रविवार देर शाम एक कलयुगी बेटे पर अपने बुजुर्ग माता-पिता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे दंपती गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं आरोपित पुत्र का हाथ भी जल गया। गंभीर हालत में लखनऊ में इलाज के दौरान पिता की सोमवार सुबह मौत हो गई। जबकि मां का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

निघासन के चखरा गांव निवासी बलराम शाह के परिवार में रविवार देर शाम घरेलू बातों को लेकर विवाद हो रहा था। आरोप है कि इसी दौरान उनका बेटा सपालू गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने बाइक से पेट्रोल निकालकर अपने पिता बलराम शाह तथा मां वैजंती परर छिड़क दिया। इसके बाद दोनों को आग लगा दी।

अचानक हुई घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। आग की चपेट में आकर दंपती गंभीर रूप से झुलस गए। इस दौरान आरोपी सपालू का हाथ भी झुलस गया।घटना के बाद झुलसे दंपती को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

बलराम शाह की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी वैजंती का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि मृतक बलराम शाम की तहरीर पर आरोपित पुत्र के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। झुलसे दंपती और आरोपित को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। बुजुर्ग बलराम शाह की लखनऊ में मौत हो गई है। मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- मैनपुरी में प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी रही बेटी, सोते समय पिता ने मारी गोली