लखीमपुर खीरी में स्कूल वैन पुलिया से गिरकर पानी में डूबी, सभी बच्चे सुरक्षित
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी में एक स्कूल वैन उफनती पुलिया पार करते समय पानी में डूब गई। ग्रामीणों की सूझबूझ ...और पढ़ें

HighLights
मोहम्मदी में उफनती पुलिया पार करते समय स्कूल वैन डूबी।
ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला।
चालक की लापरवाही से हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं।
संवाद सूत्र, लखीमपुर। मोहम्मदी कस्बे के यूडी चिल्ड्रेन्स एकेडमी की स्कूल वैन शनिवार सुबह बच्चों को लेने मुल्लापुर जा रही थी। मुल्लापुर-पसगवां मार्ग पर उफनती पुलिया (छोहा) पार करते समय वैन अनियंत्रित होकर पानी में डूब गई। वाहन में प्रशांत पुत्र सुग्रीव व विशाल पुत्र नन्हे निवासी मुन्फ्फरपुर तथा अंश यादव निवासी नरदी और चालक सवार थे।
वाहन पानी में डूबता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मुल्लापुर निवासी सत्यपाल उर्फ रामू कश्यप ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए पानी में उतरकर वाहन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला।
ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि स्कूल वाहन पानी में डूब गया।
ग्रामीणों ने उफनते पानी के बीच पुलिया पार कराने पर चालक की लापरवाही का आरोप लगाया। एसएचओ पसगवां जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चालक की लापरवाही के कारण निजी स्कूल वाहन अनियंत्रित होकर छोहा में डूब गया। ग्रामीणों ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
