विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया तक AI का पहरा, संदिग्धों पर पैनी नजर

Published: Fri, 02 Oct 2026 02:43 PM (IST)

लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 26 एआई-आधारित स्मार्ट कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे ...और पढ़ें

प्लेटफॉर्म से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया से लगे हैं 26 अत्याधुनिक कैमरें।

प्लेटफॉर्म से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया से लगे हैं 26 अत्याधुनिक कैमरें।

HighLights

  1. लखीमपुर स्टेशन पर 26 एआई-आधारित स्मार्ट कैमरे स्थापित।

  2. संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर स्वचालित अलर्ट जारी।

  3. चेहरा पहचान तकनीक से अपराधियों की धरपकड़ में मदद।

अवनीश शुक्ला, लखीमपुर। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था अब तकनीक के सहारे और मजबूत हो गई है। प्लेटफॉर्म से सर्कुलेटिंग एरिया में में एआई आधारित 26 स्मार्ट कैमरों लगाए गए हैं। इन कैमरों की खासियत है कि यह सिर्फ घटनाएं ही रिकार्ड नहीं करेगे, बल्कि संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर सुरक्षा तंत्र को अलर्ट तक कर घटना के बाद फुटेज खंगालने के बजाय खतरे की पहले ही पहचान कर रेलवे पुलिस की मदद करेगें।

एआई कैमरों की नजर स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार से लेकर प्लेटफॉर्म, फुटओवरब्रिज, पार्किंग सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर रहेगी। किसी स्थान पर असामान्य रूप से भीड़ बढ़ने, कोई व्यक्ति संदिग्ध तरीके से लंबे समय तक खड़े रहने, लावारिस सामान मिलने जैसी स्थिति में स्मार्ट सिस्टम आरपीएफ को अलर्ट जारी कर सतर्क करेगा। इससे रेलवे सुरक्षा बल को स्टेशन परिसर की निगरानी करने में आसानी रहेगी।

घटना के बाद पहचानने में भी मदद

स्टेशन पर यदि कोई आपराधिक घटना होती है तो एआई आधारित वीडियो एनालिटिक्स से संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियों और उसके आने-जाने के रास्ते की पहचान करने में भी मददगार साबित होगें। एआई कैमरों से न सिर्फ बेहतर निगरानी हो सकेगी, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा से लेकर स्टेशन परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

रेलवे स्टेशन लखीमपुर

  • प्लेटफॉर्मों की संख्या- तीन
  • ट्रेनों की संख्या- छह जोड़ी
  • रोजाना सफर करने वाले यात्री- करीब 3500
  • प्लेटफॉर्म पर लगे कैमरे- 26
  • कैमरों की निगरानी क्षमता- 100 से 150 मीटर

अपराधी दिखते ही आरपीएफ को करेगा अलर्ट

आरपीएफ जवानों के मुताबिक ट्रेनों एवं प्लेटफॉर्म आदि पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों से लेकर वांटेड अभियुक्तों के फोटो सिस्टम पर अपलोड हैं। इनके रेल परिसर में कैमरे के सामने आते ही कैमरा फेस रीडिंग कर कंट्रोल रूम के माध्यम से अलर्ट कर देगा। इससे उनकी धरपकड़ आसान रहेगी।

प्लेटफॉर्म से लेकर रेल परिसर में 26 एआई आधारित कैमरे लगे हैं, जो पोस्ट पर बने कंट्रोल रूम से लेकर लखनऊ मुख्यालय तक से कनेक्ट हैं। आपराधियों के दिखते ही यह कैमरे फेस रीडिंग कर अलर्ट कर देगें। इन कैमरों से रेल परिसर एवं यात्रियों को सुरक्षा और मजबूत होगी। -अनिल कुमार, प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट लखीमपुर खीरी।