विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: कार और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत; 6 गंभीर रूप से घायल

Published: Tue, 24 Nov 2026 10:09 AM (IST)

लखीमपुर खीरी में खंभरखेड़ा चीनी मिल के पास देर रात ओमनी कार और ट्रक की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। 

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए इस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए इस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।

HighLights

  1. खंभरखेड़ा चीनी मिल के पास ओमनी कार-ट्रक की टक्कर।

  2. हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत।

  3. छह घायल लखनऊ रेफर, ट्रक चालक फरार।

जागरण संवाददाता, लखीमपुर। खंभरखेड़ा चीनी मिल के पास सोमवार देर रात ओमनी कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक ओमनी कार में कुल 10 लोग सवार थे। खंभरखेड़ा चीनी मिल के पास पहुंचते ही कार की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं, मृतकों के शव कब्जे में लेकर उनकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। मंगलवार सुबह तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी।

मेहवागंज चौकी प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- UP Accident: कानपुर-इटावा हाईवे पर भीषण हादसा, चालक को झपकी आने से दो डंपर भिड़े, खलासी की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।