विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर में शाहपुरा कोठी से नौरंगाबाद चौराहे तक बनेगा 'गौरव पथ', एक करोड़ से तैयार होगी सड़क

Published: Wed, 23 Sep 2026 06:26 PM (IST)

लखीमपुर के नौरंगाबाद वार्ड में शाहपुरा कोठी से नौरंगाबाद चौराहे तक एक करोड़ की लागत से गौरव पथ का निर्माण ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. नौरंगाबाद में एक करोड़ की लागत से बनेगा गौरव पथ।

  2. शाहपुरा कोठी से नौरंगाबाद चौराहे तक होगा निर्माण कार्य।

  3. सड़क चौड़ी होगी, फुटपाथ और खूबसूरत लाइटें लगेंगी।

संवाद सूत्र, लखीमपुर। वार्ड नौरंगाबाद में, जल्दी ही गौरव पथ बनने वाला है नगर पालिका से प्रस्ताव होने के बाद आप सिर्फ शासन से स्वीकृति और पैसा मिलने भारती देर है इसके बाद शाहपुरा कोठी से नौरंगाबाद चौराहे तक की सड़क को गौरव पथ के रूप में विकसित किया जाएगा।

इसके निर्माण का काम जल्द शुरू होगा,शहर के प्रमुख मार्गो की तरह यह मार्ग भी खूबसूरत होगा, इसके लिए नगर पालिका ने सड़क का नया नक्शा तैयार करके जो प्रस्ताव शासन को भेजा था उसे स्वीकृति मिल गई है।

लगेंगी खूबसूरत लाइटें

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डा.इरा श्रीवास्तव ने बताया कि करीब एक करोड़ रुपए की लागत से इसे हाटमिक्स बनवाया जाएगा।करीब 700 मीटर लंबी इससड़क पर विकास भवन वाली सड़क की तरह ही खूबसूरत लाइटें लगवाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें- एक एकड़ की खेती से किसान कर रहा लाखों की कमाई, UP की 108 पंखुड़ियों वाले कमल की फसल देखने पहुंचे वैज्ञानिक

इसे पहले से और ज्यादा चौड़ा किया जाएगा। सड़क पर लोगों के आने-जाने के लिए सुरक्षित फुटपाथ भी बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शासन से जितनी जल्दी पैसा मिल जाएगा,इसके निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी, नौरंगाबाद में यह सभी सड़कों में अलग होगी।