विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ई-केवाईसी न कराने वाले जॉबकार्ड धारकों की बढ़ेगी टेंशन, लखीमपुर खीरी में कार्रवाई की तैयारी

Published: Mon, 21 Sep 2026 03:16 PM (IST)

लखीमपुर खीरी में 12,387 मनरेगा जॉबकार्ड धारकों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, जिससे उनके नाम पोर्टल से हटाए जा सकते हैं।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. 12,387 मनरेगा श्रमिकों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई।

  2. ई-केवाईसी न कराने पर पोर्टल से नाम हटाए जाएंगे।

  3. लखीमपुर खीरी में ई-केवाईसी प्रगति 95.43% है।

संवाद सूत्र, लखीमपुर। मनरेगा के जॉबकार्ड धारक श्रमिकों की ई-केवाईसी कराने की प्रक्रिया के बावजूद जिले में 12,387 श्रमिकों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। जिले में कुल 2,76,215 सक्रिय जॉबकार्ड धारकों में से 2,63,828 की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। विभाग ने शेष श्रमिकों से जल्द ई-केवाईसी कराने को कहा है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर इन श्रमिकों के नाम पोर्टल से हटाए जाने की तैयारी है।

जॉबकार्ड धारक श्रमिकों के सत्यापन के लिए करीब छह माह पहले आधार आधारित ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद जिले के सभी विकासखंडों में अभियान चलाकर श्रमिकों की ई-केवाईसी कराई गई।

अधिकारियों के अनुसार बड़ी संख्या में शेष श्रमिक रोजगार के लिए महानगरों की ओर चले गए हैं। ऐसे में इनकी ई-केवाईसी नहीं हो सकी है। विभाग की ओर से लगातार इन श्रमिकों से संपर्क कर प्रक्रिया पूरी कराने का प्रयास किया जा रहा है।

मनरेगा की जगह अब सरकार ने नई वीबीजी रामजी योजना शुरू की है। इसके बावजूद सक्रिय जॉबकार्ड धारकों की ई-केवाईसी का काम जारी है। उपायुक्त श्रम रोजगार अमित सिंह परिहार ने बताया कि जिन श्रमिकों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे जल्द प्रक्रिया पूरी करा लें। ऐसा नहीं करने पर पोर्टल से उनका नाम हटाया जा सकता है।

जिले में ई-केवाईसी की प्रगति 95.43 प्रतिशत है और खीरी प्रदेश में 27वें स्थान पर है। ब्लाकवार धौरहरा में सबसे अधिक 98.62 प्रतिशत ई-केवाईसी हुई है।

ईसानगर में 96.18, बांकेगंज में 96.47, कुंभी गोला में 95.80 और बेहजम में 95.20 प्रतिशत प्रगति है। वहीं रमियाबेहड़ में 94.73, मोहम्मदी में 94.73, लखीमपुर में 94.79 और बिजुआ में 94.82 प्रतिशत ई-केवाईसी हुई है। कम प्रगति वाले ब्लाकों के बीडीओ को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- रामनगरी के विकास की गति हुई तेज, 30 होटल और आवासीय योजनाओं को ADA की मंजूरी