विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर में आगामी त्योहारों पर DJ बजाने के लिए गाइडलाइन जारी, धार्मिक स्थलों के माइक होंगे स्लो

Published: Fri, 13 Feb 2026 03:04 PM (IST)

लखीमपुर के ओयल चौकी में आगामी त्योहारों महाशिवरात्रि, होली और ईद को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। उपजिलाधिकारी अश्वनी ...और पढ़ें

रात दस बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे।

रात दस बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, ओयल (लखीमपुर) आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि, होली व ईद को लेकर गुरुवार को देर शाम ओयल चौकी परिसर में पीस कमेटी की एक बैठक की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी अश्वनी सिंह व सहायक पुलिस अधिक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर विवेक तिवारी ने बैठक संबोधित करते हुए वहां मौजूद लोगों से महाशिवरात्रि पर आने वाली समस्याओं के बारे में पूछा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आगामी त्यौहारों को लेकर क्षेत्राधिकारी सदर व उपजिलाधिकारी ने आये हुए व ग्राम प्रधानों तथा सभ्रांत व्यक्तियों से जानकारी एकत्रित कर सुझाव मांगे तथा कहा की आपके कस्बे में सब मिल जुल कर त्योहार मनाते है आज तक ऐसी कोई समस्या मेरे सज्ञान में नही आई है।

यहां विवाद हुआ हो ऐसे ही हम सब मिल जुल कर त्यौहार मनाएं, हम आप के साथ है आप लोग जिम्मेदार व्यक्ति है, यदि कस्बे व क्षेत्र में शिव बारात, होली का दहन या ईद को लेकर कोई समस्या आती हो तो हमे बताएं हमारे द्वारा समस्या का समाधान किया जाएगा।

एक विशेष बात आगामी 17 तारीख से बोर्ड के एग्जाम शुरू हो रहे है हमारा सभी से निवेदन है सभी धार्मिक स्थलों पर लगे माइक बहुत ही स्लो गति से बजाएं जिससे कि बच्चों को पढ़ने में कोई दिक्कत न हो और डी जे के बारे में तो आप लोग जान ही चुके होंगे रात दस बजे के बाद कोई भी डी जे नहीं बजेगा।

बैठक में खीरी थाना प्रभारी निराला तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि राकेश सिंह, उमेश वर्मा, अंजुमन इस्लामिया सदर सिराजुद्दीन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिभा गौतम ओयल मंडल अध्यक्ष शर्मा प्रजापति, जीतांशु सिंह, शरद गुप्ता, सहित कस्बे के व्यापारी व अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।