विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के किसानों को मुफ्त मिलेगा प्याज का उन्नत बीज, इस योजना में करें ऑनलाइन आवेदन

Published: Mon, 16 Nov 2026 02:03 PM (IST)

लखीमपुर खीरी में उद्यान विभाग किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्याज की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा दे रहा है।

किसानों को मुफ्त मिलेगा प्याज का उन्नत बीज।

किसानों को मुफ्त मिलेगा प्याज का उन्नत बीज।

HighLights

  1. किसानों को प्याज की उन्नत खेती के लिए निशुल्क बीज।

  2. 50 हेक्टेयर क्षेत्रफल में प्याज उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित।

  3. ऑनलाइन पंजीकरण कर योजना का लाभ उठाएं किसान।

जागरण संवाददाता, लखीमपुर। जिले में प्याज की खेती को व्यावसायिक रूप देने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग ने पहल शुरू की है। अब किसानों को प्याज की उन्नत खेती के लिए बीज खरीदने पर जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी।

एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआइडीएच) के तहत विभाग निशुल्क बीज वितरित कर रहा है। चालू योजना में जिले के 50 हेक्टेयर क्षेत्रफल में प्याज उत्पादन कराने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके लिए किसानों को राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (एनएचआरडीएफ) की अमेरिकन लाइट रेड प्रजाति का बीज दिया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि किसान गेहूं और धान जैसी पारंपरिक फसलों के साथ प्याज को भी आय का जरिया बनाएं। निशुल्क बीज मिलने से खेती की शुरुआती लागत घटेगी और किसानों को नई फसल अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

योजना का लाभ पाने के लिए किसानों का चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा। निर्धारित लक्ष्य के तहत 20 और 15 हेक्टेयर के दो आवंटन समूहों में बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। सीमित लक्ष्य के चलते पहले पंजीकरण कराने वाले किसानों को प्राथमिकता मिलेगी।

इच्छुक किसानों को उद्यान विभाग के पोर्टल dbt.uphorticulture.in पर आनलाइन पंजीकरण कराना होगा। किसान स्वयं अथवा जनसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद आधार कार्ड, खतौनी, बैंक पासबुक की छायाप्रति और पासपोर्ट आकार की फोटो जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, विकास भवन में जमा करनी होगी। विभाग ने इच्छुक किसानों से जल्द आवेदन करने की अपील की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।