विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर खीरी में हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, सड़क पर भगदड़ का वीडियो वायरल

Published: Sat, 15 Aug 2026 02:04 PM (IST)

दुधवा-गौरीफंटा रोड पर हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाकर यातायात बाधित कर दिया, जिससे सड़क किनारे काम कर रहे मजदूर ...और पढ़ें

हाथियों का वीडियो वायरल। जागरण

हाथियों का वीडियो वायरल। जागरण

HighLights

  1. दुधवा-गौरीफंटा रोड पर हाथियों का उत्पात।

  2. मजदूरों और राहगीरों में मची भगदड़।

  3. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

संवादसूत्र, जागरण, पलियाकलां (लखीमपुर)। दुधवा-गौरीफंटा रोड पर जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के सड़क पर आ जाने से यातायात अवरुद्ध हो गया। सड़क किनरे इंटरलाकिंग का काम कर मजदूर हाथियों के झुंड को देखकर बाग खड़े हुए। राहगीर भी सड़क से हटकर इधर उधर बाग निकले।

कुछ देर बाद हाथी जब जंगल में चले गए तो आवागमन सुचारु हो सका। हाथियों के सड़क पर उत्पात मचाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। बताया जाता है कि दुधवा-गौरीफंटा रोड पर सड़क किनारे इन दिनों इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है।

शुक्रवार को दोपहर बाद कुछ मजदूर काम में जुटे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क की ओर आते हाथियों के झुंड पर पड़ी। हाथियों को अपनी तरफ बढ़ता देख मजदूरों में अफरातफरी मच गई। हाथियों के करीब आने पर सभी मजदूर काम छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भाग निकले।

वायरल वीडियो में सड़क पर हाथियों का झुंड दिखाई दे रहा है, जबकि कुछ मजदूर अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। दुधवा क्षेत्र में अक्सर हाथियों समेत वन्यजीवों की आवाजाही देखने को मिलती रहती है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी हिंसा: गवाही से बचते रहे तत्कालीन सीओ, वेतन रोकने के आदेश और गैर जमानती वारंट जारी

ऐसे में जंगल से सटे मार्गों पर काम करने वाले मजदूरों और राहगीरों में घटना को लेकर दहशत बनी हुई है। वन विभाग से ऐसे स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की गई है।