विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर में बाबा पारस नाथ मढ़िया घाट के बहुरेंगे दिन, 1.20 करोड़ से श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं

Published: Wed, 23 Sep 2026 05:37 PM (IST)

लखीमपुर खीरी के बाबा पारस नाथ मढ़िया घाट के सुंदरीकरण और विकास के लिए विधायक सौरभ सिंह 'सोनू' के प्रयासों से 1.20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. बाबा पारस नाथ मढ़िया घाट के लिए 1.20 करोड़ स्वीकृत।

  2. विधायक सौरभ सिंह 'सोनू' के प्रयासों से मिली मंजूरी।

  3. घाट पर बहुउद्देशीय हॉल और आधुनिक सुविधाएँ होंगी।

संवाद सूत्र, औरंगाबाद (लखीमपुर)। कस्ता विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा पारस नाथ मढिया घाट के सुंदरीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए 1.20 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। विधायक सौरभ सिंह सोनू के प्रयासों से इस परियोजना को मंजूरी मिली है।

इस सरकारी विकास योजना के तहत मढिया घाट पर व्यापक स्तर पर निर्माण और सुंदरीकरण के कार्य किए जाएंगे, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। परियोजना के तहत मुख्य कार्यों में शामिल हैं। घाट परिसर में एक विशाल बहुउद्देशीय हाल का निर्माण, जिसमें विभिन्न धार्मिक और सामाजिक आयोजनों का आयोजन किया जा सकेगा।

परिसर में सुलभ प्रसाधन और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सौंदर्यीकरण और लैंडस्केपिंग के तहत घाट को आकर्षक लुक देने के लिए उद्यान विकास किया जाएगा, और यात्रियों के बैठने के लिए बेंच भी लगाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें- राज्यसभा में जाट-ब्राह्मण और महिला समीकरण साधने की तैयारी में BJP, स्मृति ईरानी समेत इन बड़े नेताओं का सदन जाना लगभग तय

पूरे परिसर में आधुनिक प्रकाश व्यवस्था और ''क्यूआर कोड वाले साइनेज'' लगाए जाएंगे, जिससे लोग घाट के इतिहास और सुविधाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- एक एकड़ की खेती से किसान कर रहा लाखों की कमाई, UP की 108 पंखुड़ियों वाली कमल की फसल देखने पहुंचे वैज्ञानिक

विधायक सौरभ सिंह ''सोनू'' ने कहा कि क्षेत्र के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का विकास उनकी प्राथमिकताओं में है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इस घोषणा के बाद स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।