लखीमपुर में सोने-चांदी के दामों में उछाल से बाजार में पसरा सन्नाटा, खरीदारों का बिगड़ा बजट
लखीमपुर में सोने-चांदी के दामों में भारी उछाल आया है, जिससे सराफा बाजार में सन्नाटा पसरा है। पिछले एक सप्ताह ...और पढ़ें

सोने के दामों में हुई बढ़ोतरी।
HighLights
लखीमपुर में सोने-चांदी के दामों में लगातार बढ़ोतरी।
एक सप्ताह में सोने के भाव में ₹8,000 की वृद्धि।
बढ़े दामों से सराफा बाजार में खरीदारी प्रभावित।
संवादसूत्र, लखीमपुर। सोने-चांदी के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब सराफा बाजार के कारोबार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। पिछले एक सप्ताह में सोने के भाव में करीब आठ हजार रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, एक सप्ताह के दौरान सोने के दाम में करीब 15 हजार रुपये तक की तेजी देखने को मिली है। बढ़े भाव के चलते ग्राहकों ने खरीदारी में हाथ खींचना शुरू कर दिया है।
गुरुवार को लखीमपुर सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,56,500 रुपये प्रति दस ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,46,500 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। लगातार बढ़ते भाव के कारण शादी-विवाह और अन्य आयोजनों के लिए आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों का बजट बिगड़ रहा है। कई ग्राहक जरूरी खरीदारी ही कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग दाम कम होने का इंतजार कर रहे हैं।
चांदी के भाव में भी तेजी बनी हुई है। शनिवार को चांदी 2,36,800 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। चांदी के दाम में भी करीब आठ हजार रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सराफा व्यापारी संजय गुप्ता ने बताया कि सोने-चांदी में लगातार तेजी का असर कारोबार पर पड़ा है। बढ़े दामों के कारण बाजार में ग्राहकों की खरीदारी पहले की अपेक्षा प्रभावित हुई है। आने वाले दिनों में भाव में स्थिरता आने पर बाजार में फिर से तेजी की उम्मीद है।
