लखीमपुर में चाऊमीन-पाव भाजी बनाना सीख रहे प्रशिक्षार्थी, हुनर से रोजगार की राह होगी आसान
लखीमपुर में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत एक महीने के कुकरी प्रशिक्षण में प्रशिक्षार्थी चाऊमीन और पाव ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
मुख्यमंत्री योजना के तहत लखीमपुर में कुकरी प्रशिक्षण जारी।
प्रशिक्षार्थी चाऊमीन और पाव भाजी बनाने की बारीकियां सीख रहे।
यह प्रशिक्षण स्वरोजगार के अवसर पैदा करने में सहायक होगा।
संवाद सूत्र, लखीमपुर। हुनर हाथ में हो तो रोजगार की राह आसान हो जाती है। मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत संचालित एक मासीय कुकरी पाक कला प्रशिक्षण में गुरुवार को प्रशिक्षार्थियों ने चाऊमीन और पाव भाजी बनाने का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षुओं ने स्वयं सामग्री तैयार करने से लेकर स्वाद और प्रस्तुतीकरण तक की बारीकियां सीखीं।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर नेहा वर्मा ने चाऊमीन और पाव भाजी तैयार करने की विधि, आवश्यक सामग्री, मसालों के संतुलित प्रयोग तथा स्वच्छता के मानकों की जानकारी दी। प्रशिक्षार्थियों ने समूह में व्यावहारिक अभ्यास करते हुए व्यंजन तैयार किए। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को पाक कला में दक्ष बनाकर स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है।
प्रशिक्षण में कुल 30 महिला-पुरुष प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षणार्थियों को ऐसे व्यंजन तैयार करने का अभ्यास कराया जा रहा है, जिन्हें छोटे स्तर पर खाद्य कारोबार के रूप में अपनाकर आय का साधन बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर केंद्र प्रभारी राजेश कुमार पिप्पल, पूर्व प्रभारी रामजी वर्मा, मास्टर ट्रेनर नेहा वर्मा, पीयूष सिंह, डीआरपी राघवेंद्र सिंह, पत्रकार लवकुश शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- वाराणसी की सब्जी मंडी में पहुंचने लगी है नासिक की प्याज, फुटकर कीमतों में आने लगी कमी
