लखीमपुर के गन्ने के खेत में मिला लापता अधेड़ का शव, जंगली जानवर के हमले की आशंका
लखीमपुर के चौधकपुर गांव में दो दिन से लापता 48 वर्षीय दामोदर सिंह वर्मा का अधखाया शव उनके गन्ने के ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
लखीमपुर के गन्ने के खेत में मिला अधखाया शव।
मृतक की पहचान दामोदर सिंह वर्मा के रूप में हुई।
पुलिस और वन विभाग को जंगली जानवर के हमले की आशंका।
जागरण संवाददाता, लखीमपुर। सिकंदराबाद चौकी के चौधकपुर गांव निवासी 48 वर्षीय अधेड़ का शव अपने ही गन्ने के खेत में अधखाया मिला है। शव की पहचान दामोदर सिंह वर्मा के रूप में हुई है। घरवालों के मुताबिक दामोदर सिंह वर्मा रविवार रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद घर से बाहर गए थे, जिसके बाद वह घर नहीं लौटे।
इस पर दूसरे दिन नीमगांव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे गन्ने के खेत में शव गांव के बाहर अधखाया पड़ा मिला।
नीमगांव थाना प्रभारी प्रवीर गौतम ने बताया मृतक की पत्नी राम बेटी की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज़ कर तलाश की जा रही थी।
शव देखकर लगता है कि किसी जंगली जानवर ने खाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता लगेगा। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम में वन दरोगा विजय सिंह ने मौका मुआयना किया है। वन दरोगा ने बताया शव देखकर जंगली जानवर या किसी हिंसा के जानवर के पद् नहीं दिखाई दिए हैं।बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा।
