गोला गोकर्णनाथ शिव मंदिर कॉरिडोर का 90 प्रतिशत काम पूरा, ग्रीन एरिया का हो रहा निर्माण
गोला गोकर्णनाथ शिव मंदिर कॉरिडोर का 90% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिसमें परिक्रमा मार्ग और यात्री सुविधा गृह बन गए हैं।

शिव मंदिर कॉरिडोर का 90 प्रतिशत काम पूरा।
HighLights
गोला गोकर्णनाथ कॉरिडोर का 90% निर्माण कार्य पूरा।
परिक्रमा मार्ग, यात्री सुविधा गृह और 11 मंदिर बने।
ग्रीन एरिया और औषधि पौधों का विकास जारी है।
संवाद सूत्र, गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर)। दिसंबर 2024 से शुरू हुए कॉरिडोर निर्माण का काम नवंबर 2026 में पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां बनारस की तर्ज पर कॉरिडोर बनाने की बात कही थी।
जिसके बाद पर्यटन विभाग ने 69.14 करोड रुपये स्वीकृति कर पौराणिक शिव मंदिर का निर्माण कार्य शुरू करवाया। जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल को दी गई। जिसकी देख रेख में मुख्य प्रवेश द्वार के पास तीन मंजिला यात्री सुविधा गृह के साथ, तीर्थ सरोवर के दक्षिण ध्वस्त किए गए महादेव धर्मशाला के पास यात्री सुविधा गृह का निर्माण कराया गया।
कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल के द्वारा 108 स्तंभों पर पौराणिक शिव मंदिर के चारों तरफ परिक्रमा मार्ग का निर्माण कराया गया। मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर परिक्रमा मार्ग तक मंडूक पत्थर लगवाए गए। जिनके नीचे से जल का प्रवाह होगा।
पौराणिक शिव मंदिर के दक्षिण विभिन्न देवी देवताओं के 11 पूरक मंदिरों का निर्माण कराया गया है। हालांकि अभी तीर्थ सरोवर पर लाइटिंग का काम होना शेष है। कानपुर धर्मशाला में श्रद्धालुओं के लिए कैंटीन और शौचालय का निर्माण कराया गया है।
11 मंदिरों के पास ग्रीन एरिया का निर्माण करवाया जा रहा है, जिसमें कई औषधि पौधों के साथ छायादार पौधे लगाए जाएंगे। तीर्थ सरोवर के चारों तरफ छायादार और फलदार पौधे लगाने के लिए गमले तैयार किया जा चुके हैं। कॉरिडोर परिसर के विभिन्न मार्गो पर कोवल स्टोन लगए जाने भी तेजी के साथ किया जा रहा है।
कॉरिडोर निर्माण में स्टेशन मार्गग पर मुख्य प्रवेश द्वार और शिव मंदिर के दक्षिणी गेट पर वीआईपी गेट का निर्माण पूरा हो चुका है। कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल के अधिकारियों के मुताबिक कॉरिडोर का 90 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है।
पौराणिक शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण का 90 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है, परिक्रमा मार्ग सहित अन्य जगह पत्थरों की फिनिशिंग का काम किया जा रहा है। अभी तीर्थ सरोवर पर लाइटिंग का काम होना बाकी है। -ए पी सिंह, जूनियर इंजीनियर, कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।