विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर में घाघरा नदी किनारे सनसनी, नाव पर बैठे युवक को गहरे पानी में खींच ले गया घड़ियाल

Published: Thu, 10 Sep 2026 10:43 AM (IST)

लखीमपुर में घाघरा नदी के किनारे नाव पर बैठे 24 वर्षीय नीरज भार्गव को एक घड़ियाल गहरे पानी में खींच ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. लखीमपुर में घाघरा नदी किनारे घड़ियाल का हमला।

  2. 24 वर्षीय नीरज भार्गव को पानी में खींच ले गया।

  3. तीन घंटे की तलाश के बाद भी युवक लापता।

जागरण संवाददाता, लखीमपुर। घाघरा नदी के किनारे नाव पर बैठे 24 वर्षीय नीरज भार्गव पर घड़ियाल ने हमला कर दिया। घड़ियाल युवक को गहरे पानी में खींच ले गया। बुधवार दोपहर हुई इस घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई।

बताया गया कि नीरज घर के पास रस्सी से बंधी नाव पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक विशाल घड़ियाल ने हमला कर दिया। नीरज की चीख सुनकर स्वजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक घड़ियाल उन्हें पानी में खींच चुका था।

परिवार ने नाव चालक और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। मछुआरों ने करीब तीन घंटे तक नदी में खोजबीन की, लेकिन नीरज का कोई पता नहीं चल सका।

tenduamor

तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, कई बकरियों को बनाया निवाला

खीरी थाना क्षेत्र के भीरा घासी गांव में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों के मुताबिक बीते दिनों तेंदुए ने कई बकरियों को अपना शिकार बनाया। सुबह गन्ने के खेत में बकरियों के अवशेष मिलने से घटना की पुष्टि हुई।

ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ लगातार गांव के आसपास दिखाई दे रहा है। डर के कारण लोग शाम होते ही घरों में कैद हो रहे हैं और बच्चों को अकेले बाहर नहीं निकलने दे रहे। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर पगमार्क मिलने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों ने तेंदुए को जल्द पकड़ने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर में साढ़े चार वर्ष की बच्ची से दरिंदगी करने वाले पर बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर से गिराया गया अवैध निर्माण

यह भी पढ़ें- लखीमपुर से अमृतसर जा रही बस में दौड़ा 11KV का करंट, चालक की एक समझदारी ने बचाई 40 जिंदगियां