'चीनी महंगी तो गन्ना सस्ता क्यों?' भाकियू अराजनैतिक ने CM योगी को सौंपा ज्ञापन, ₹600 प्रति क्विंटल की मांग
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर गन्ने का मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल करने की मांग की है। ...और पढ़ें

लखीमपुर में सीएम को ज्ञापन भेजते हुए भाकियू नेता। तस्वीर- जागरण
HighLights
किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
गन्ने का मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल करने की मांग।
खेती की बढ़ती लागत पर चिंता व्यक्त की।
संवाद सूत्र, गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर)। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन ने पदाधिकारियों के साथ किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि जब चीनी का भाव 35 रुपये प्रति किलो था, तब गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल था। अब चीनी का भाव बढ़कर 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है, लेकिन गन्ने के मूल्य में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई।
किसान संगठन ने गन्ने का मूल्य कम से कम 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। जोशन ने कहा कि कृषि यंत्र, डीजल, खाद, बीज, कीटनाशक और खेती की लागत लगातार महंगी हो रही है, जबकि किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। सरकार से गन्ना मूल्य वृद्धि पर तत्काल निर्णय लेने की अपील की गई।
ज्ञापन देने वालों में रेशम सिंह, संजीव सिंह, राजेश शुक्ला, अनुराग मिश्रा, मोहम्मद उस्मान, अनिल वर्मा, सतपाल सिंह, राहुल वर्मा, हरबंस सिंह, नैमिष मिश्रा, गौतम, इरफान और कमलेश कुमार शामिल रहे।