विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी चुनाव: लखीमपुर खीरी में BJP टिकट की होड़ तेज, कमलेश मिश्र की दावेदारी से पार्टी में खलबली

Published: Wed, 11 Nov 2026 06:35 PM (IST)

धौरहरा विधानसभा में भाजपा के टिकट के लिए कमलेश मिश्र मोनू की दावेदारी ने अन्य प्रत्याशियों में हलचल मचा दी है।

कमलेश मिश्र ने दीपावली पर 50 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को उपहार भेजकर अपनी दावेदारी का ऐलान किया।

कमलेश मिश्र ने दीपावली पर 50 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को उपहार भेजकर अपनी दावेदारी का ऐलान किया।

HighLights

  1. कमलेश मिश्र मोनू ने धौरहरा से भाजपा टिकट मांगा।

  2. दीपावली पर कार्यकर्ताओं को उपहार भेजकर दावेदारी की घोषणा।

  3. उनकी दावेदारी से अन्य प्रत्याशियों में बढ़ी प्रतिस्पर्धा।

संवाद सूत्र, धौरहरा (लखीमपुर)। धौरहरा विधान सभा में भाजपा से टिकट चाहने वालों की फेरहिस्त में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र मोनू का नाम भी जुड़ गया है। उनकी दावेदारी दूसरे दावेदारों के लिए दीपावली पर बड़ा धमाका साबित हुई है। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के झिन्नापुरवा निवासी कमलेश भाजपा के बूथ लेबल कार्यकर्ता से प्रदेश कार्यकारिणी तक पहुंचे हैं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष के तौर पर अवध के 15 जिलों में काम कर चुके कमलेश इस समय हरदोई जिले के प्रभारी हैं। दीपावली पर 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं के घर सीधे उपहार भेज कर मोनू ने उस नब्ज पर हाथ रखा है, जहां दर्द का अहसास शुरू से भाजपा के आम कार्यकर्ता को रहा है। उपहार के इस झोले पर ही विधानसभा से उनकी दावेदारी का ऐलान छपा था।

जानकार बताते हैं कि इससे पहले किसी चुनावी मौसम में कोई भाजपा नेता इस तरह अपने जमीनी कार्यकर्ता के घर नहीं पहुंचा था। यही वह मास्टर स्ट्रोक था जिससे कमलेश का नाम एक ही दिन में भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं की जुबान पर आ गया और दूसरे दावेदारों में खलबली मच गई। इसके अलावा वर्तमान विधायक विनोद शंकर अवस्थी अपना टिकट रिपीट होने को लेकर आश्वस्त हैं।

पूर्व विधायक बाला प्रसाद अवस्थी के बेटे राजीव अवस्थी को भरोसा है कि पिता के देहावसान के बाद सहानुभूति की लहर उनके पक्ष में है और टिकट के लिए यही उनका ट्रंप कार्ड है। युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुपम अवस्थी मानते हैं कि उनकी निर्विवाद छवि और वर्षों की मेहनत को भाजपा नेतृत्व दरकिनार नहीं करेगा। राजेश मिश्रा, डा. रमारमण मिश्रा, कन्हैया वाजपेई और अनिल गुप्ता के अपने दावे हैं।

इन सबके बीच कमलेश की दावेदारी के बाद अब चर्चा है कि जिसका कद दूसरों को भाजपा से टिकट दिलाने में अहम हो, उसकी खुद की दावेदारी क्या संगठन की सहमति के बगैर होगी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।