विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर में दुस्साहस, कक्षा सात की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपितों ने दी जान से मारने की धमकी ​

By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Sun, 05 Jul 2026 05:02 PM (IST)

आरोपितों ने पीड़ित बच्ची को मुंह खोलने या किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की ...और पढ़ें

कक्षा सात की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

कक्षा सात की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म 

HighLights

  1. पुलिस ने दर्ज किया सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा

  2. सिंगाही क्षेत्र में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल

संवाद सूत्र, लखीमपुर। जिले से सिंगाही क्षेत्र से बेहद संवेदनशील और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहां कक्षा सात की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस घटना के बाद से इलाके में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है।

आरोपितों ने नाबालिग बच्ची को घर से अगवा किया और उसके घर से करीब पांच सौ मीटर दूर केले के खेत में खींच ले गए। सातवीं में पढ़ने वाली छात्रा को जबरन अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंग रेप) की वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद से इलाके में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है।

पीड़ित छात्रा को आरोपित उसके घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित एक केले के खेत में खींच ले गए। सूनसान जगह का फायदा उठाकर आरोपितों ने नाबालिग के साथ इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। इस वारदात के बाद आरोपितों ने पीड़ित बच्ची को मुंह खोलने या किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की गंभीर धमकी दी। डरी-सहमी छात्रा ने किसी तरह अपने परिवारीजन को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवेदनशील मामले पर सिंगाही थानाध्यक्ष दिलीप कुमार चौबे मीडिया से बचते नजर आए।

सीओ निघासन शिवम कुमार ने बताया कि कई टीमें आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जाएगी।