विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर खीरी के बनगवां बाजार में भीषण आग से 48 दुकानें राख, करोड़ों का नुकसान

Published: Mon, 09 Nov 2026 07:58 PM (IST)

लखीमपुर के बनगवां बाजार में दीपावली की तैयारी के दौरान भीषण आग लग गई, जिससे 48 दुकानें जलकर खाक हो गईं और 40 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ।

News Article Hero Image

HighLights

  1. बनगवां बाजार में दीपावली की तैयारी के दौरान लगी भीषण आग।

  2. आग की चपेट में आईं 48 दुकानें, 40 करोड़ से अधिक का नुकसान।

  3. नेपाल से आई दमकल गाड़ियों ने आग बुझाने में मदद की।

जागरण संवाददाता, गौरीफंटा (लखीमपुर)। शनिवार साम लगभग साढे छ: बजे के आस पास जब लोगों दीपावली की खुशहाली मनाने के लिए दुकान पर पूजा पाठ की तैयारी कर पलिया घर जाने की तैयारी में लगे थे। तभी घुमनी देबी राना की दुकान में आग लग गई। आग की लपटें उठती देखी गयी।

जब तक लोग समझ पाते तब तक आग की तेज लपटों ने टीन शेड की दुकानों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। देखते देखते आग ने विकराल रुप लेना शुरू कर दिया। जिसके चलते हार्डवेयर, किराना, कपडा, वर्तन, कास्मेटिक, रेडीमेड, साइकिल, मोबाइल आदि की दुकानों को अपने आगोश मे लेना शुरू कर दिया।

दुकानों से निकलतें आग के तेज गोलो से भगदड मच गई। बनगवां के ग्रामीणों व पुलिस ने आग की विकराल भयावह स्थित देख कर हाथ पाव फूलने लगे। कारण की बचाव के लिए कोई साधन सामने नहीं दिखाई दे रहें थे।

आग की खबर आग की तरह फैली तब पलिया के समाज सेवी रवि गुप्ता ने धनगढी उपमहानगर पालिका के मेयर गोपाल हमाल को फोन कर बनगवां बाजार में लगी भीषण आग की सूचना देकर मदद की गुहार लगाई। मेयर ने मित्र राष्ट्र भाई चारा को देखते हुए धनगढी कैलाली से दो फायर विगेड गाडियां, एक जेसेबी मशीन के साथ अपनी नगरपालिका के नगर पुलिस कर्मीयों को भेजा।

इसके पहले सैकडों ग्रामीण, पुलिस कर्मी, एस एस बी के जवान आग पर काबू पाने के प्रयास में लग कर आग से बची दुकानों का सामान सडक पार निकाल कर फेक रहें थे। नेपाल से पहुंची गाड़ियों ने आग को काबू करने में तथा आग से बची दुकानों को बचाने के लिए बीच की दो दुकानों को जेसेबी से तोडा ताकि आग आगे न बढ़ सके।

इसमें सफलता भी मिली करीब चार घंटे से अधिक समय बाद आग पर काबू पाया जा सका तब तक चार दर्जन दुकाने आग की भेट चढ़ गई। आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं चल सका हैं। बताया जा रहा है।

40 करोड़ों से अधिक का नुकसान होने का अनुमान

बनगवां बाजार हार्डवेयर वर्तन विक्रेता दीपू राना बतातें है कि अजय राना, ओंकार, बजरंगी, किराना, किशोरी व रतिराम, ईश्र्वरी, नवनीत, राहुल, मदन देवल, विक्की देवल, गौरी, अमित, श्रीकृष्ण, धर्मेंद्र, देवेंद्र, मनीष, घनश्याम, राजीव, राकेश, निशु, शुभम, चंकी, कन्हैया, गोलू, चिराग, मानव, राहुल, नवनीत, अनुज, धीरज, बिरजु, दानिश, रतिराम, संजीव आदि दीपावली पर्व की खुशहाली की जगह खून के आसू बह रहे हैं। दीपू राना बतातें है कि इस आग जनी में लगभग 40 करोड़ों से अधिक का नुकसान होने का अनुमान हैं।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गौरीफंटा जे पी सिंह ने फोन पर बताया कि बनगवां बजार में लगी विकराल आग में 48 दुकानदारों के नाम पंजीकृत हुए हैं। नुकसान का अभी कोई आकंलन नहीं हो पाया हैं यह दुकानदार खुद जांच में बतायें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।