सीतापुर के युवक की हादसे में मौत
जिला सीतापुर के महोली क्षेत्र के गांव तिलकपुर निवासी 30 वर्षीय तहेंद्र सिंह सोमवार को जिले में आए थे।
By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 11:02 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 11:02 PM (IST)
बेहजम: जिला सीतापुर के महोली क्षेत्र के गांव तिलकपुर निवासी 30 वर्षीय तहेंद्र सिंह सोमवार को पत्नी आरती देवी के साथ ससुराल बहादुरापुर नीमगांव आए थे। पत्नी को घर छोड़ने के बाद शाम पांच बजे अंधरौला, मितौली में चल रहे दुर्गा जागरण में शामिल होने गए थे। बाइक से लौटते समय रात करीब एक बजे शिवाला तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जख्मी हुए तहेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। नीमगांव पुलिस ने घरवालों को हादसे की सूचना दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें