राह चलते महिला की मौत, घर में कोहराम
मुहल्ला रंगरेजान निवासी एक महिला की रास्ते में मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 11:30 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 11:30 PM (IST)
लखीमपुर: मुहल्ला रंगरेजान निवासी एक महिला की रास्ते में मौत हो गई। उसकी अचानक हुई मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचगया। मुहल्ले के खलील अहमद अपनी पत्नी रिहाना बानो को अपने साथ बाइक से सिगाही रिश्तेदारी से वापस लेकर आ रहे थे। सोमवार को वापस अपने घर आते समय पलिया-निघासन रोड परगहरा फार्म के पास रिहाना ने चक्कर आने की बात कहते हुए पति से बाइक रोकने को कहा। बाइक रोकने के बाद महिला उससे उतरी और अचेत होकर वहीं गिर गई। इसके बाद उसके नाक से खून आने लगा। उसका पति कुछ समझ नहीं पाया और उसने उधर से गुजर रहे राहगीरों से मदद की गुहार लगाई। राहगीरों की मदद से वह पत्नी को लेकर पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आया। यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें