गुरुवार को निकली तेज धूप, दो डिग्री चढ़ा मौसम का पारा
लखीमपुर गुरुवार को मौसम साफ हो गया। सुबह से ही तेज धूप निकली लेकिन ठंडी हवाओं के चलते मौसम में पहले जैसी गर्मी नहीं रही। इससे लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना नहीं करना पड़ा। धूप से बचने के लिए लोग सिर जरूर ढके रहे। अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप के चलते मौसम का पारा तो चढ़ गया। लेकिन ठंडी हवाओं ने लोगों को बराबर राहत दी। इससे सरकारी दफ्तरों में भी लोग बैठे पंखे से ही काम चलाते रहे। सुबह से ही मौसम सुहावना था लेकिन दिन चढ़ने के साथ-साथ बादल छंट गए और धूप निकल आई।
लखीमपुर : गुरुवार को मौसम साफ हो गया। सुबह से ही तेज धूप निकली, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते मौसम में पहले जैसी गर्मी नहीं रही। इससे लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना नहीं करना पड़ा। धूप से बचने के लिए लोग सिर जरूर ढके रहे। अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप के चलते मौसम का पारा तो चढ़ गया। लेकिन ठंडी हवाओं ने लोगों को बराबर राहत दी। इससे सरकारी दफ्तरों में भी लोग बैठे पंखे से ही काम चलाते रहे। सुबह से ही मौसम सुहावना था, लेकिन दिन चढ़ने के साथ-साथ बादल छंट गए और धूप निकल आई। बीते दो दिन से मौसम ठंडा रहने से मौसम का पारा भी नीचे आ गया था। लेकिन धीरे-धीरे तेज धूप ने पारा भी चढ़ा दिया। दिन में शरबत, जलजीरे के ठेलों पर भी लोगों की भीड़ जुटती दिखाई दी। सड़कों पर भी आवागमन करने वालों की आवक दोपहर में कुछ कम दिखाई दी।