बाघों की सुरक्षा को शिकारियों पर रखी हाईटेक नजर
अंतरराष्ट्रीय बाघ संरक्षण दिवस पर वन कर्मियों ने जंगल में की सघन गश्त। इस दौरान सभी कर्मियों पर एप के जरिए नजर भी रखी गई।
लखीमपुर: ग्लोबल टाइगर डे पर बाघों की सुरक्षा के लिए दुधवा टाइगर रिजर्व के सभी कर्मचारी व अधिकारी पूरे दिन जंगल में पेट्रोलिग की। इस दौरान सभी कर्मियों पर एप के जरिए नजर भी रखी गई। साथ ही बढि़या तरीके से गश्त करने वाले कर्मचारी को 15 अगस्त को पुरस्कृत भी किया जाएगा। दुधवा टाइगर रिजर्व के करीब 200 से अधिक कर्मचारियों ने लगातार पूरे दिन गश्त की है। गश्त करने का निर्णय तीन दिन पहले मीटिग में लिया गया था, जिसमें यह तय किया गया था कि ग्लोबल टाइगर डे पर सभी कर्मचारी पूरे दिन लगातार गश्त करेंगे। उसी क्रम में सभी ने पूरे दिन गश्त की। गश्त के दौरान कर्मियों ने अपने फोटो भी खींचे और उसे अधिकारियों को भेजा। जिससे उनका चयन बढि़या गश्त करने वाले के रूप में हो सके। कर्मियों पर एमस्ट्रैप एप के जरिए भी नजर रखी गई।
भीरा: अंतरराष्ट्रीय बाघ संरक्षण दिवस पर बाघों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए बफरजोन के जंगलों में सघन पेट्रोलिग वन विभाग की टीम द्वारा की गई। दुधवा नेशनल पार्क से लगी बफरजोन की भीरा रेंज के रेंजर आरबी वर्मा की टीम सदस्यों अमरपाल सिंह, विकास वर्मा, बालकृष्ण, अवनीश शर्मा, विपिन वर्मा ने सघन वनों में पेट्रोलिग की। कच्चे जंगली मार्गों पर बाघों की लोकेशन का पता करने के साथ वर्षाकाल में उनकी सुरक्षा के लिए जंगल की सीमाओं व संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी। रेंजर ने बताया वर्षाकाल में वनों के आसपास के लोगों तथा शिकारियों पर नजर रखने एवं बाघों की सुरक्षा के लिए जंगल गश्त की गई है। इसी के साथ बाघों के संरक्षण के तथा वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए यह पेट्रोलिग पूरे वर्षाकाल जारी रहेगी।