कांच से गला रेतकर वेटर की हत्या
लखीमपुर : शहर के मुहल्ला राजगढ़ में शुक्रवार रात एक वेटर की उसी के घर में कांच से
लखीमपुर : शहर के मुहल्ला राजगढ़ में शुक्रवार रात एक वेटर की उसी के घर में कांच से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों व परिवार वालों से पूछताछ कर तफ्तीश शुरू कर दी है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
शनिवार की सुबह राजगढ़ मुहल्ले के निवासी राजेंद्र राठौर (52) का खून से लथपथ शव उसके घर मिला तो पास में ही रहने वाले उसके बड़े भाई सुंदर लाल ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजेंद्र के शव के पास पड़े कांच के धारदार टुकड़े को कब्जे में लिया। इसी कांच से राजेंद्र की गला रेतकर हत्या की गई है। भाई सुंदर लाल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे राजेंद्र उनके घर से अपने घर आया था। इसके बाद उसके साथ क्या हुआ कोई नहीं जानता। राजेंद्र मुहल्ला राजगढ़ स्थित अपने खंडहर नुमा घर में अकेला रहता था। वह पिछले कुछ समय से वेटर का काम करता था। शराब पीने के आदी राजेंद्र को उसकी पत्नी शीला करीब 20 साल पहले छोड़कर सीतापुर चली गई थी, तब से वहीं रह रही है। राजेंद्र के दो पुत्र सोनू व मोनू भी थे, जो शीला के साथ ही गए थे। इसमें सोनू की मौत हो चुकी है, जबकि 20 वर्षीय मोनू मां शीला के साथ ही रहता है। शनिवार सुबह राजेंद्र की हत्या की जानकारी मिलने पर शीला बेटे मोनू के साथ यहां आई। राजेंद्र की हत्या कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। हालांकि उसकी शराब की लत व जुआं जो उसके घर होता था, उस ¨बदु को हत्या का कारण माना जा रहा है। पुलिस संपत्ति को भी हत्या का कारण मानकर चल रही है। घटना की सूचना पाकर एसपी पूनम, एएसपी घनश्याम चौरसिया व सीओ सिटी आरके वर्मा ने भी राजगढ़ पहुंचकर मौका मुआयना किया। एसपी ने बताया कि सभी पहलुओं पर घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही वर्कआउट किया जाएगा।