छूटे परिवारों की सुधि नहीं, छह एडीओ को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि
उन्होंने छह एडीओ पंचायत को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है, जबकि संतोषजनक कार्य न मिलने पर उन्हें चेतावनी दी गई है। सीडीओ ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बेसलाइन सर्वे 2012 के समय छूटे एवं बढ़े परिवारों को चिन्हित उनके यहां शौचालय निर्माण कराने का निर्देश दिया गया था। शौचालय निर्माण का कार्य जनवरी
लखीमपुर: पंचायतीराज विभाग के एडीओ पंचायत की लापरवाही के कारण छूटे व बढ़े हुए परिवारों के यहां शौचालय निर्माण का कार्य अधूरा मिलने पर सीडीओ रविरंजन ने कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने छह एडीओ पंचायत को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है, जबकि संतोषजनक कार्य न मिलने पर उन्हें चेतावनी दी गई है। सीडीओ ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बेसलाइन सर्वे 2012 के समय छूटे एवं बढ़े परिवारों को चिन्हित उनके यहां शौचालय निर्माण कराने का निर्देश दिया गया था। शौचालय निर्माण का कार्य जनवरी 2019 तक पूर्ण कराया जाना था। जिला मुख्यालय पर इस संबंध में कई बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया जाता रहा लेकिन, इसके बावजूद छह सहायक विकास अधिकारी पंचायत शिवमोहन अवस्थी, कृष्णा देवी, रामऔतार राना, चैनूराम, वाचस्पति झा तथा रामाधार द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इन्हें विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। जबकि नौ एडीओ पंचायत गोवर्धन प्रसाद राना, अजय प्रकाश त्रिवेदी, कुरेंद्र पाल, राजेश वर्मा, प्रमोद कुमार, राघवेंद्र प्रताप वर्मा, रामपाल राना, कृष्ण कुमार, सर्वेंद्र विक्रम ¨सह की प्रगति संतोषजनक न मिलने पर उन्हें चेतावनी दी गई है।