'खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास'
गोलागोकर्णनाथ (लखीमपुर) : नेहरू युवा संगठन की ओर से ग्राम छितौनिया में दो दिवसीय खेलकूद प्रति
गोलागोकर्णनाथ (लखीमपुर) : नेहरू युवा संगठन की ओर से ग्राम छितौनिया में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने फीता काटकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खिलाड़ी अपना स्थान बना सकते हैं। प्रतियोगिता में वालीबॉल मैच अहमदनगर और ईदगाह गोला के मध्य खेला गया, जिसमें अहमदनगर विजेता व ईदगाह गोला उप विजेता रहा। इसके बाद कबड्डी मैच अहमदनगर और धौरहरा के मध्य खेला गया, जिसमें अहमदनगर ने मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा मैच छितौनिया और कंजा के मध्य खेला गया, जिसमें छितौनिया ने मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता संयोजक अनुज कुमार वर्मा ने बताया कि वालीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता में अहमदनगर, गोला, छितौनिया, कंजा, चठिया, धौरहरा की टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम और खेल प्रतिभाओं को समापन पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि अर¨वद पांडेय, केदारनाथ वर्मा, सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी राम दयाल वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि छितौनिया कन्हैया वर्मा, इंद्रजीत पटेल, बचपन बचाओ आंदोलन के राजबहादुर वर्मा, कार्यक्रम समन्वयक अनुज कुमार वर्मा, राष्ट्रीय युवा केंद्र के अजीत कश्यप, कमेंट्रेटर सफी अहमद, मुख्य निर्णायक सरोज कुमार वर्मा, सह निर्णायक कपिल वर्मा, वीरेंद्र ¨सह, महेश कुमार, शैलेंद्र ¨सह सहित तमाम खेल प्रेमी उपस्थित रहे।