2019 में भाजपा को सबक सिखाएंगे नौजवान: धनंजय
फोटो: 14एलएके041: -साइकिल यात्रा से भाजपा को घेरेगी सपा संवादसूत्र, लखीमपुर: समाजवादी पाटी
लखीमपुर: समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव धनंजय उपाध्याय ने कहा कि 2014 से पहले भाजपा कहती थी कि डबल इंजन की सरकार बनाओ, गन्ने का भुगतान होगा। अब क्यों नही मिल रहा भुगतान ? ये सरकार गन्ना किसानों को आत्महत्या करने को मजबूर कर रही है। वह शुक्रवार को लोहिया भवन पर प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा स्थानीय मुद्दे लेकर समाजवादी लोग साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं, इसमें जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। नौजवान किसान मजदूर 2019 में भाजपा को सबक सिखाने को तैयार है। वार्ता के दौरान वह जमकर प्रदेश व देश की सरकार पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा की नौजवान किसानों मजदूरों ने भाजपा हटाओ का निर्णय ले लिया है। अखिलेश यादव के के कार्यों को याद किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया की भाजपा सरकार की नीतियां विदेशी सरकारों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई जा रही हैं। पाकिस्तान से चीनी का आयात कर रहे हैं। इन्हें पाकिस्तान के किसानों की ¨चता है लेकिन देश के किसानों की कोई ¨चता नहीं। आरोप लगाया कि डिफेंस के नाम पर उद्योगपतियों को बड़ी मात्रा में जमीन आवंटित की जा रही हैं। उन्होंने कहा 2014 से पहले जो वादे सरकार में बैठे लोगों ने किए थे वह सब झूठे साबित हुए। सोशल मीडिया पर पुराने भाषण प्रधानमंत्री के वायरल हो रहे हैं और लोग उन भाषणों को सुनकर मजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि गैस, पेट्रोल, डीजल पर बेतहाशा महंगाई बढ़ गई है। डॉलर के मुकाबले रुपया टूट रहा है फिर भी सरकार में बैठे लोग कहते हैं देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।