अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर गोष्ठी आयोजित
पलियाकलां (लखीमपुर): सातवें अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर नगर के जिला पंचायत बालिका
पलियाकलां (लखीमपुर): सातवें अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर नगर के जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन कियागया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि शिक्षित एवं संस्कारित बालिकाएं सक्षम व समृद्ध भारत का निर्माण कर सकती हैं, भारत नारी शक्ति सृजन का केंद्र रहा है इस देश में नारी का वंदन, अभिनंदन होना चाहिए, लेकिन आज ¨लग भेद के आधार पर शोषण बालिकाओं के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। शिक्षिका आकृति गुप्ता ने कहा कि 2012 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस दिवस की शुरुआत की थी जो कि एक क्रांतिकारी कदम था। जिसके सकारात्मक प्रभाव बदलते परिवेश में पडे़ हैं। हम सभी को बालिकाओं की प्रगति में सार्थक सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में मधु पांडेय, अखिलेश वर्मा, अशोक वाजपेई, मनोरमा मिश्रा सहित विद्यालय की तमाम छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।