छात्रसभा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
संवादसूत्र, लखीमपुर: मंगलवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव को रोके जाने और सांसद धर्मेंद्र यादव को चोट लगने से गुस्साए सपाइयों ने गोला में मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंक दिया। सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष आकाश लाला की अगुवाई में गोला में छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की हाथापाई भी हुई। बाद में सभी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां भी चलाई। छीना झपटी में आकाश लाला के चोटें भी आई और बाल भी जल गए। पुतला दहन के दौरान नगर अध्यक्ष वारिस अली, शोएब अंसारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लखीमपुर: मंगलवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव को रोके जाने और सांसद धर्मेंद्र यादव को चोट लगने से गुस्साए सपाइयों ने गोला में मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंक दिया। सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष आकाश लाला की अगुवाई में गोला में छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की हाथापाई भी हुई। बाद में सभी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां भी चलाई। छीना झपटी में आकाश लाला के चोटें भी आई और बाल भी जल गए। पुतला दहन के दौरान नगर अध्यक्ष वारिस अली, शोएब अंसारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।