रेल लाइन के विद्युतीकरण का लिया जायजा
बड़ी रेल लाइन शुरू होने के बाद अब इसके विद्युतीकरण का काम तेजी से चल रहा है। शनिवार को विद्युतीकरण के कार्य का जायजा लेने के लिए टॉवर वैन यहां पहुंची।
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 11:52 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 06:07 AM (IST)
लखीमपुर : पिछले साल बड़ी रेल लाइन शुरू होने के बाद अब इसके विद्युतीकरण का काम तेजी से चल रहा है। शनिवार को रेल लाइन के विद्युतीकरण के कार्य का जायजा लेने के लिए टॉवर वैन यहां पहुंची। लखनऊ से चलकर ये टॉवर वैन दोपहर 1.55 बजे फरधान रेलवे स्टेशन पर पहुंची। फरधान में रेलवे विद्युतीकरण का कार्यालय बन रहा है। इसी कार्य का जायजा लेने टॉवर वैन चालक दल के साथ यहां आई थी। रेल लाइन विद्युतीकरण का कार्य मैलानी जंक्शन तक चल रहा है। रेलवे की टॉवर वैन ने 2.55 बजे फरधान से लखनऊ के लिए वापसी कर ली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें