पुण्य तिथि पर याद किए गए स्वामी विवेकानंद
संवादसूत्र लखीमपुर स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को भारत विकास परिषद ने विचार गोष्ठी का आयोजन दुखहरण नाथ शिव मंदिर के सभागार में किया गया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने की और संचालन सचिव परम शर्मा ने किया। इस मौके पर विचार गोष्ठी में अध्यक्ष अनिल शुक्ल ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के अनेक प्रसंगों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों की आज के दौर में बहुत आवश्यकता है।
लखीमपुर : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को भारत विकास परिषद ने विचार गोष्ठी का आयोजन दु:खहरण नाथ शिव मंदिर के सभागार में किया गया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने की और संचालन सचिव परम शर्मा ने किया। इस मौके पर विचार गोष्ठी में अध्यक्ष अनिल शुक्ल ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के अनेक प्रसंगों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों की आज के दौर में बहुत आवश्यकता है।
शाखा के मुख्य संरक्षक शरद गुप्त, सचिव विनोद तोलानी, सतीश टंडन, छोटेलाल, ज्ञानेंद्र सक्सेना, बृजेश मिश्रा, घनश्याम शर्मा, हरि प्रकाश त्रिपाठी आदि सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सतीश मिश्र, राकेश कुमार गुप्त, कौशल, राजेंद्र रस्तोगी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।