देश में संचार क्रांति राजीव गांधी की देन
संवादसूत्र, लखीमपुर: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 27 वीं पुण्यतिथि शहीदी दिवस
संवादसूत्र, लखीमपुर: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 27 वीं पुण्यतिथि शहीदी दिवस के रूप में कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा मनाई गई। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राघवेंद्र ¨सह ने कहा सभी समुदाय, सभी जातियों एवं विभिन्न भाषाएं बोलने वालों की तरक्की एवं विकास की आजादी होनी चाहिए। उन्होंने कहा आज देश में संचार क्रांति एवं पंचायती राज व्यवस्था को सुचारु रूप से लागू करने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को जाता है। देश में 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार का उपयोग राजीव गांधी की सोच का परिणाम है। इस दौरान गोष्ठी को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संजय गोस्वामी ने कहा मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप देश के विकास में सहायक सिद्ध हो रहे हैं उसका भारतीय जनता पार्टी ने विरोध किया था। कांग्रेस नेता राजीव गांधी ने कहा था कि देश के विकास में युवाओं को आगे आना होगा क्योंकि भारत युवाओं का देश है और देश को शिखर पर ले जाने की जिम्मेदारी युवाओं की है। गोष्ठी को सरोजिनी अवस्थी, सुजीता कुमारी, चंद्रप्रभा, पंकज दीक्षित, लतीफ, आशुतोष पांडेय, दीपक वाजपेई, मोहन उप्रेती आदि ने संबोधित किया। इस दौरान बैठक में रवि गोस्वामी, रामपाल शाह, अंजुम कद्र, राजन, संजीव कुमार मिश्रा, हरि गो¨वद प्रसाद, सत्रोहन लाल, गो¨वद कुमार, मोहम्मद रफी, देवेंद्र दास, रामदुलारी, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, नीरज वाजपेयी, मोहम्मद सलमान आदि कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ संवादसूत्र के अनुसार : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 27वीं पुण्य तिथि कांग्रेस नेता विपुल गुप्ता के आवास पर मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन के प्रसंगों पर प्रकाश डाला। कांग्रेस कमेटी व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित गोष्ठी में प्रदेश सचिव प्रहलाद पटेल ने कहा कि आज स्वर्गीय राजीव गांधी हमारे बीच नहीं है जब वह प्रधानमंत्री थे अमेरिका से अपने देश वापस आए कंप्यूटर की योजना लाए तब संघ के लोग राजीव गांधी को कंप्यूटर कहकर हंसा करते थे आज जब सारा देश कंप्यूटराइज हो गया। गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व नगर अध्यक्ष पारस प्रसाद मिश्रा ने जबकि संचालन शोएब अहमद ने किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष शैहजेंद्र दीक्षित, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम कुमार वर्मा ,राकेश विश्वकर्मा वफा उल्ला खान, फकीर मोहम्मद, पंकज पटेल, हंसराम स्वर्णकार, हसन रजा बरकाती अवनीश कठेरिया, श्यामलाल आदि मौजूद रहे।